गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, दिल्ली के इन प्राचीन मंदिरों में करें मां के दर्शन...

06 Jul 2024

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की आज शनिवार यानी 6 जुलाई 2024 को शुरुआत हो गई है। गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई 2024 तक चलेगी।

अगर आप भी गुप्त नवरात्रि में मां के दर्शन करना चाहते हैं, तो आगे पढ़िये दिल्ली के प्राचीन मंदिरों के बारे में...

गुफा वाला मंदिर : यह मंदिर पूरी तरह से माता वैष्णो देवी को समर्पित है। नवरात्रि में यहां भक्तों का मेला लगा रहता है।

झंडेवालन मंदिर: दिल्ली के पहाड़गंज में स्थित यह मंदिर आदिशक्ति को समर्पित है। इसे कई बार फिल्मों और टीवी सीरियल्स में दिखाया जा चुका है।

कालकाजी मंदिर: यह प्राचीन मंदिर देवी काली को समर्पित है। मां काली के दर्शन करने के लिए पूरे भारत से लोग यहां पहुंचते हैं।

काली बाड़ी मंदिर: यह मंदिर बंगला साहिब रोड पर बिड़ला मंदिर के नजदीक है। मां काली को समर्पित इस मंदिर में हिन्दू बंगाली समुदाय के भगतों की खासी भीड़ लगी रहती है। यहां दुर्गा पूजा के पंडाल भी लगते हैं।

छतरपुर मंदिर: यह मंदिर देवी कात्यायनी को समर्पित है। यह मंदिर दक्षिण दिल्ली के महरौली क्षेत्र में स्थित है। इस मंदिर की स्थापना संत श्री नागपाल बाबा ने 1974 में की थी।