दिल्ली के चांदनी चौक का नाम कैसे पड़ा, पढ़िये इसकी पूरी कहानी...

15 Jun 2024

चांदनी चौक दिल्ली का सबसे पुराना और सबसे व्यस्त क्षेत्र है। यह पुरानी दिल्ली के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है।

चांदनी चौक पुरानी दिल्ली के मध्य में लाल किले के लाहौरी गेट से शुरू होकर फतेहपुरी मस्जिद तक फैला है।

चांदनी चौक बाजार का इतिहास मुगल शासन से है। बादशाह शाहजहां की बेटी जहांआरा बेगम ने 1650 ईस्वी में इसे डिजाइन किया था।

1,560 दुकानों वाला यह बाजार मूल रूप से 40 गज चौड़ा और 1,520 गज लम्बा था। इसके केंद्र में तालाब था, जो चांदनी रात में चमकता था।

बताया जाता है कि इस वजह से इस बाजार को चांदनी चौक बाजार कहा जाने लगा। ब्रिटिश सरकार ने इस चौक के पास दिल्ली टाउन हॉल बनाया।

दिल्ली के इतिहास में बदलाव होता रहा, लेकिन आज भी इस बाजार को चांदनी चौक बाजार के नाम से जाना जाता है।

अगर आपका भी दिल्ली आना हो तो एक बार चांदनी चौक बाजार में खरीदारी का अनुभव अवश्य लेना चाहिए।