रेलवे ने यहां संजो रखी है अपनी ऐतिहासिक धरोहर...

07 Jul 2024

रेलवे से जुड़ी छोटी बड़ी सभी जानकारियां हासिल करने की जिज्ञासा हर किसी को रहती है।

आप भी इन लोगों में शामिल हैं, तो आपको एक बार दिल्ली के चाणक्यपुरी अवश्य जाना चाहिए।

चाणक्यपुरी में रेल म्यूजियम है, जहां रेलवे के ब्रिटिश शासन से अब तक के सफर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

रेल म्यूजियम 10-एकड़ के विशाल क्षेत्र में हरे भरे बागानों के बीच में है। यह दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध और घूमने जाने वाली जगहों में से एक है।

1 फरवरी, 1977 को स्थापित राष्ट्रीय रेल संग्रहालय भारतीय रेलवे के इतिहास और विरासत को शानदार ढंग से प्रदर्शित करता है।

इस रेल म्यूजियम में वो ट्रेन इंजन रखे गए हैं, जिन्होंने भारत के रेलवे ट्रैक की शोभा बढ़ाई और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यहां आप बच्चों के साथ मजेदार जॉय ट्रेन की सवारी का भी आनंद ले सकते हैं। इसका टिकट मात्र 20 रुपये है।

रेल म्यूजियम सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक ओपन रहता है। टिकट शुल्क व्यस्कों के लिए 100 रुपये और बच्चों के लिए 20 है।