दिल्ली की इन दुकानों पर विराट और रणवीर खाते हैं छोले भटूरे

21 Jun 2024

सिविल लाइंस वाला- सिविल लाइंस वाले की दुकान के छोले भटूरे पूरी दिल्ली में फेमस हैं। यहां के छोले भटूरे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को बेहद पसंद हैं। इसके अलावा रणवीर कपूर को भी यहां के छोले भटूरे बहुत पसंद हैं।

नंद दी हट्टी- इस दुकान पर छोले भटूरे बिना प्याज-लहसुन के बनाए जाते हैं, जो बेहद ही स्वादिष्ट और टेस्टी होते हैं। बता दें कि दुकान दिल्ली के सदर बाजार में स्थित है।

रामा छोले भटूरे- यह दुकान भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पसंदीदा दुकानों में से एक है, जो दिल्ली के जेल रोड पर स्थित है। बता दें कि यहां मीठी लस्सी के साथ स्वादिष्ठ छोले भटूरे मिलते हैं।

सीता राम दीवान चंद- यहां के छोले भटूरे बहुत ही पसंद किए जाते हैं। यहां छोले भटूरे खाने के लिए कई बड़े राजनेता और सेलिब्रेटी भी आते हैं।

भोगल छोले भटूरे वाला- इस दुकान पर छोले भटूरे खाने के लिए हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है। यह दुकान दिल्लीवासियों के लिए बेहद प्रिय है।