Logo
Rajat Dalal Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल का यह वीडियो देखकर आप भी चौंक जाएंगे। लोग मांग कर रहे हैं कि इनके खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए।

Rajat Dalal Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। वह एक जिम ट्रेनर भी है, जो अपने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहता है। रजत का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी कार से एक बाइक सवार को टक्कर मार देते हैं। दुर्घटना के बाद रजत बोलता है कि यह तो मेरा रोज का काम है, तभी पीछे की सीट पर बैठे किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया।

तेज रफ्तार में कार चला रहा था रजत

रजत दलाल सोशल मीडिया पर विवादित बयानों को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में भी रहता है। हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले रजत दलाल अक्सर मारपीट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रजत अपनी कार से कहीं जा रहे हैं, वह ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं और उसके पास वाली सीट पर एक लड़की बैठी है। रजत काफी तेज गति से अपनी कार चला रहे हैं, इसका अंदाजा वीडियो देखकर हो जाता है। पास में बैठी लड़की बोलती भी है कि कार धीरे चलाइए, इस पर रजत कहता है कि आप बेफिक्र रहो, कुछ नहीं होगा।

रजत के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग

तभी चंद सेकंड के बाद रजत दलाल एक बाइक सवार को टक्कर मार देता है, जिससे बाइक सवार गिर जाता है। पास में बैठी लड़की बोलती है अरे वो गिर गया, इस पर रजत बोलता है अरे कोई बात नहीं, यह तो मेरा रोज का काम है। रजत आगे बोलता है कि आप काफी अच्छी इंसान लगती हैं।

ये भी पढ़ें:- दुष्कर्म व हत्या के मामले में फांसी की सजा, दिव्यांग महिला से दरिंदगी कर खंडहर में फेंका था शव

यह सारी घटना पीछे की सीट पर बैठा कोई शख्स अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा था। रजत उसे वीडियो बनाते देख लेता है और बोलता है अरे तुम वीडियो बना रहे हो, तभी शख्स वीडियो भी बंद कर देता है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं और रजत के खिलाफ हरियाणा पुलिस से एक्शन की मांग कर रहे हैं।

5379487