पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर तानी पिस्टल: गुरुग्राम में व्यक्ति पर उसकी पत्नी व उसके प्रेमी ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके रास्ते में आने पर मेरठ कांड जैसा हाल करने की धमकी भी दी। प्रेमी उस पर पिस्तौल तानकर धमकी देकर प्रेमिका के साथ फरार हो गया। यह मामला बसई एन्क्लेव का है, जहां पति का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया था। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत कर पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा बताकर एफआईआर दर्ज करवाई है।
दोनों हाथ में हाथ डाले मिले
पुलिस को दी शिकायत में मौसम ने बताया कि वह झज्जर के खरमाण गांव का रहने वाला है। बसई एन्क्लेव की गली नंबर 4 के एक मकान में पत्नी के साथ रहता है। वह टाटा ब्लू स्मार्ट टैक्सी चलाता है और नाइट शिफ्ट करता है। सात अप्रैल सुबह 6 बजे ड्यूटी से घर आया तो उसकी पत्नी कमरे में नहीं मिली। उसने छत पर देखा तो वह गांव के ही एक लड़के नवीन के हाथों में हाथ डालकर वह खड़ी थी। उनको टोका तो नवीन लड़ाई करने लगा। अपनी जेब से देसी पिस्तौल निकाल कर तान ली। उसे गोली मारने की धमकी देकर सिर पर बट मार दी।
पत्नी ने मुझे पीछे से पकड़ लिया, प्रेमी ने मारा
पत्नी ने मुझे पीछे से जोर से पकड़ लिया और नवीन को भगाने की कोशिश की। इसी बीच उसने अपनी जान बचाने कि लिए वहां रहने लोगों को आवाज लगाई और नवीन को पकड़ने की कोशिश की। दोनों से नीचे आए। शोर सुनकर आसपास के और लोग भी आ गए। लड़ाई-झगडे़ में नवीन से पीड़ित ने देसी कट्टा अपने बचाव में छीन लिया। जब वह भागने लगा तो उसको देसी कट्टा फेंक कर मारा, जो गली में गिर गया। इसके बाद उसकी पत्नी और नवीन दोनों भाग गए।
प्रेमी पर पहले से मुकदमा है
मौसम ने पुलिस को बताया कि नवीन व पत्नी से जान का खतरा है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसने मेडिकल भी करवाया है। डर के मारे वह गांव लौट गया। उसने बताया कि नवीन पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं और जमानत पर बाहर है। इंस्टाग्राम पर उसने उसकी पत्नी से दोस्ती की और मिलने के लिए गुरुग्राम आ गया।
24 महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह
मौसम की पंजाब के मोगा की लड़की से बातचीत शुरू हुई थी। पहले दोनों फोन पर समय बिताते थे, फिर मुलाकात हुई। उस पर विश्वास करके दो साल पहले शादी की थी। उसके घरवालों ने विरोध भी किया, लेकिन अब वह धोखा दे रही है। जांच अधिकारी का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।