Bahadurgarh: भारतीय कुश्ती संघ द्वारा शहर के सैंट एंथोनी स्कूल में अंडर-17 भारतीय कुश्ती टीम चयन के लिए शुक्रवार को ट्रायल का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भारवर्ग के पहलवानों ने भाग लिया। इनमें हरियाणा के पहलवानों का दबदबा देखने को मिला। चयनित पहलवान 19 से 25 अगस्त तक अमान के जोर्डन में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डब्ल्यूएफआई कोषाध्यक्ष सतपाल देशवाल और डीएडब्ल्यूए अध्यक्ष जयप्रकाश पहलवान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विभिन्न भारवर्गों में पहलवानों ने पूरा दमखम दिखाया।

अंडर-17 ग्रीको रोमन में इनका हुआ चयन

ट्रायल के दौरान 45 किलोग्राम भारवर्ग में केदार अशोक कांबले, 48 किलोग्राम में झारखंड के बिकास कश्यप, 51 किलोग्राम में पुणे के साईंनाथ, 55 किलोग्राम में मुंबई के समर्थ गजानन, 60 किलोग्राम में हरियाणा के गौरव, 65 किलोग्राम में हरियाणा के अनुज, 71 किलोग्राम में हरियाणा के सचिन कुमार, 80 किलोग्राम में हरियाणा के निशांत फौगाट, 92 किलोग्राम में दिल्ली के लक्की और 110 किलोग्राम में दिल्ली के रौनक का चयन हुआ है।

अंडर-17 फ्रीस्टाइल में ये हुए चयनित

45 किलोग्राम में हरियाणा का शिवम, 48 किलोग्राम में हरियाणा का हर्ष, 51 किलोग्राम में दिल्ली का कार्तिक, 55 किलोग्राम में यूपी का जयवीर सिंह, 60 किलोग्राम में हरियाणा का सितेंद्र, 65 किलोग्राम में दिल्ली का सागर, 71 किलोग्राम में दिल्ली का निशांत रुहिल, 80 किलोग्राम में यूपी का विवेक, 92 किलोग्राम में दिल्ली का सन्नी और 110 किलोग्राम में चंडीगढ़ के जसपूर्ण का चयन हुआ है।

अंडर-17 महिला वर्ग में इनका चयन

40 किलोग्राम में हरियाणा की राजबाला, 43 किलोग्राम में दिल्ली की अदिति, 46 किलोग्राम में महाराष्ट्र की श्रुतिका शिवाजी पाटिल, 53 किलोग्राम में मुस्कान, 57 किलोग्राम में नेहा, 61 किलोग्राम में हरियाणा की रजनीता, 65 किलोग्राम में हरियाणा की पुलकित, 69 किलोग्राम में हरियाणा की काजल, 73 किलोग्राम में हरियाणा की मानसी लाठर का चयन हुआ।