Haryana Nikay Chunav: हरियाणा के झज्जर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश स्तरीय बैठक की है। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया। बैठक में उन्होंने बताया कि आने वाले चुनावों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी नियुक्त की और साथ ही चुनाव लड़ने वाले चेहरों को भी चिह्नित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा के निकाय चुनावों में पार्टी सिंबल पर लड़ेगी।
मजबूती के साथ सिंबल लड़ेगी 'आप'- सुशील गुप्ता
सुशील गुप्ता ने निकाय चुनाव में लिए पार्टी सिंबल पर लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य निकाय चुनावों की रणनीति तैयार करना था। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, लोग सफाई और जलभराव के नाम पर परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि 'आप' जनता की इन परेशानियों को उचित समाधान निकालने के लिए नगर पालिका, परिषद और नगर निगम में पूरी मजबूती से लड़ेगी। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोगों को हथकड़ी पहनाने के मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भारत सरकार को इस विषय पर अमेरिका से बात करनी चाहिए।
मनोहर लाल खट्टर को बताया सुपर CM
हरियाणा सरकार पर बात करते हुए सुशील गुप्ता ने कहा कि इस कार्यकाल में बीजेपी के कर्मचारी और जनता से लेकर अधिकारी भी नाराज हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मनोहर लाल खट्टर, जो कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री थे, अब वे सुपर सीएम बनकर काम कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शायद हरियाणा के मुख्यमंत्री सही से काम नहीं कर पा रहे हैं।
सुशील गुप्ता से दिल्ली चुनाव के रिजल्ट पर पूछे गए सवाल पर कहा कि हर बार आम आदमी पार्टी एग्जिट पोल में हारती है। लेकिन आखिर में आप ही सरकार बनाती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के काम से काफी खुश है। एक बार दिल्ली में 'आप' की सरकार बनाने के लिए दिल्ली के लोग तैयार हैं।
ये भी पढ़ें: नगर निगम और परिषद का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी BJP, नायब सैनी बोले- जितना ज्यादा छोटा चुनाव, उतनी ज्यादा...