Jind News: जींद की रहने वाली अन्नू का हॉकी इंडिया महिला सीनियर टीम में सिलेक्शन हो गया है। अन्नू की इस उपलब्धि ने एक बार फिर से प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। अन्नू अब भारत की टीम में खेलती नजर आएंगी। अन्नू की उपलब्धि के बारे में पता लगने पर परिवार और उनके गांव में खुशी का माहौल है। 29 और 30 मार्च को बेंगलुरु में लगे सीनियर महिला हॉकी टीम सिलेक्शन कैंप में ट्रायल के बाद अन्नू का सिलेक्शन हो गया था। 2 अप्रैल को इंडिया की टीम की घोषणा की गई, जिसमें अन्नू को जगह मिली।
15 साल से हॉकी की प्रेक्टिस
बताया जा रहा है कि जूनियर टीम में रहकर अन्नू ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिसकी वजह से उनका सीनियर में सिलेक्शन हुआ। अन्नू पिछले 15 साल से हॉकी की प्रेक्टिस कर रही हैं। परिवार के लोग चाहते थे कि अन्नू रनर (धावक) बने, लेकिन अन्नू हॉकी की खिलाड़ी बन गई।
अन्नू जींद के रोजखेड़ा गांव की रहने वाली है। अब तक उन्होंने 10 इंटरनेशनल मेडल, 25 नेशनल मेडल, 15 स्टेट मेडल और 10 जिला स्तरीय मेडल जीत चुकी है। पिछले दिनों हुई हॉकी लीग में अन्नू ने गोल्ड मेडल जीता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अन्नू की तारीफ कर चुके हैं।
Also Read: पंचकूला आएंगे सीएम सैनी, बायोगैस प्लांट का करेंगे उद्घाटन, 300 बेसहारा गायों को मिलेगा आसरा
परिवार अन्नू को रनर बनाना चाहता था- अमन (भाई)
अन्नू ने जब 5वीं क्लास में पढ़ती थी, तब उस दौरान उनका चयन प्ले फॉर इंडिया के जरिए हुआ। बाद में अन्नू का चयन हिसार स्थित साई में हुआ। इसके बाद अन्नू लगातार खेलते हुए हरियाणा जूनियर की कैप्टन बन गई। अन्नू के भाई अमन का कहना है कि 'परिवार के लोग चाहते थे कि अन्नू रनर बने, लेकिन उसने हॉकी को चुना। अमन ने बताया कि उनके गांव में खेलों के लिए कोई सुविधा नहीं है, इसलिए उन्होंने अन्नू को सिरसा भेजा, ताकि वह खेलों में अपना भविष्य बना सके।'
5 से 12 मार्च तक पंचकूला में सीनियर नेशनल हॉकी टूर्नामेंट था। इस वजह से अन्नू केवल थोड़ी देर के लिए अपने भाई की शादी में शामिल हो पाई। क्योंकि 9 को सेमीफाइनल मैच था। इसके बाद मार्च के अंत में सीनियर टीम के लिए ट्रायल हुआ। ट्रायल के बाद इंडिया महिला सीनियर हॉकी टीम में अन्नू का चुनाव हो गया।
Also Read: राजस्थान के सीएम भजनलाल ने नायब सैनी को लिखा पत्र, कहा- अवैध खनन रोकने के लिए साझा प्रयास जरूरी