cisf constable tradesman recruitment 2025 : सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की ओर से कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें विभाग 1048 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। जो अभ्यर्थी देश की सेवा करने का जूनून रखते हैं और जिनकी उम्र 18 से 23 वर्ष है वो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती में मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना जरूरी किया गया है। साथ ही कौशल विषय नाई, बूट निर्माता या मोची, दर्जी, रसोइया, बढ़ई, माली, चित्रकार, चार्ज मैकेनिक, धोबी, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और मोटर पंप अटेंडेंट में कोर्स वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों हिस्सा ले सकते हैं।

यह रहेगी योग्यता, 3 अप्रैल तक भर सकते हैं फार्म

मापदंड में पुरुषों की 170 सेंटीमीटर और महिलाओं की 157 सेंटीमीटर ऊंचाई जरूरी की गई है। पुरुषों की छाती 80 से 85 सेंटीमीटर रखी है। दौड़ में पुरुषों को छह मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर और महिलाओं को चार मिनट में 800 मीटर दौड़ना है। सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेडर्समैन पद के लिए योग्य उम्मीदवारों को सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन स्तर तीन के अनुसार 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसमें सरकारी नियमों के अनुसार अतिरिक्त भत्ते और लाभ भी शामिल है। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तीन अप्रैल तय की गई है।

यह भी पढ़ें : मीत से युवा सबक लें : टीवी देखकर सेना में जाने का जज्बा जागा, तीन बार फेल होने पर भी नहीं मानी हार, बने लेफ्टिनेंट

भर्ती होने के लिए कई चरणों से गुजरना होगा

सबसे पहले उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करने और दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पीईटी और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। पात्रता की पुष्टि के लिए अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की संबंधित ट्रेड में दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। इसके आगे सामान्य ज्ञान एवं योग्यता की जांच के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद यह सुनिश्चित करने के लिए एक चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा कि वे आवश्यक स्वास्थ्य मानकों को पूरा करते हैं। जो अभ्यर्थी सभी चरणों को पार कर लेंगे, उन्हें अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

ट्रेडवार रिक्तियों का विवरण

पद का नाम                       पुरुष                     महिला

कांस्टेबल कुक                   400                      44

कांस्टेबल मोची                    07                      01

कांस्टेबल दर्जी                    19                       02

कांस्टेबल नाई                    163                     17

कांस्टेबल धोबी                  212                      24

कांस्टेबल स्वीपर               123                       14

कांस्टेबल पेंटर                   02                       00

कांस्टेबल कारपेंटर             07                       01

कांस्टेबल इलेक्ट्रीशियन       04                      00

कांस्टेबल माली                  04                     00

कांस्टेबल वेल्डर                 01                     00

कांस्टेबल चार्ज मैकेनिक       01                    00

कांस्टेबल एमपी अटेंडेंट       02                      00