Women's Day Special in Chandigarh: हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  8 मार्च को मनाया जाता है। इसी मौके पर चंडीगढ़ में महिलाओं के लिए  विशेष आयोजन किया जाएगा। चंडीगढ़ का दी रन क्लब महिला दिवस के मौके पर पिछले सात सालों से महिलाओं की फिटनेस को लेकर एक मेसेज देता आ रहा है। वहीं, इस साल भी सेक्टर 17 में पचास महिलाओं ने लाल साड़ी में जुंबा डांस कर के महिला दिवस की तैयारी  की शुरुआत कर दी है।

महिलाओं ने साड़ी पहनकर किया जुंबा डांस

इस साल 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर चंडीगढ़ की महिलाएं हर साल के तरह एक नई सोच के साथ  धूमधाम से मनाने वाली हैं। महिला दिवस से पहले ही महिलाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पहली बार साड़ी पहन कर 50 महिलाओं ने जुंबा डांस करते हुए शहर की सभी महिलाओं को फिट रहने का मैसेज दिया। बता दें की इस कार्यक्रम का आयोजन दी रन क्लब ने किया। यह क्लब पिछले सात सालों से महिलाओं की फिटनेस को लेकर काम कर रहा है।

क्या है जुंबा डांस की खासियत

रन क्लब की फांउडर पवीला बाली ने बताया कि जुंबा एक ऐसी शारीरिक एक्टिविटी है जो आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है। जुंबा सबसे मजेदार एक्सरसाइज है जो वजन कम करने की में मदद करता है। इसलिए इस बार हमारी कोशिश है कि जो महिलाएं इस आयोजन का हिस्सा बने और जो इसका हिस्सा नहीं बन सकती है, वह भी शरीर की फिटनेस पर ध्यान दें और सेहतमंद भारत बनाएं। यदि गृहिणी अपने फिटनेस पर ध्यान देती हैं तो सारा परिवार ही स्वस्थ रहता है। वह आगे बताती हैं की महिलाओं में फिटनेस का संदेश देने के लिए आठ मार्च को वुमेन डे के मौके पर 330 महिलाएं लाल साड़ी पहनकर दौड़ लगाएंगी। इस आयोजन की शुरुआत सुबह साढ़े पांच बजे  चंडीगढ़ क्लब से होगी जो हाईकोर्ट तक जाएगी।

Also Read: Best Market in NCR: कपड़े और फुटवियर की शॉपिंग के लिए ये रही नोएडा की बेस्ट मार्केट, कम पैसे में हो जाएगी खरीदारी

कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत

कहा जाता है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन एक श्रम आंदोलन था, जिसे संयुक्त राष्ट्र में सालाना आयोजन के तौर पर शुरू की गई कई थी। महिला  दिवस की शुरुआत 1908 में तब हुई थी, जब न्यूयॉर्क शहर में 15 हजार महिलाओं ने काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और वोट देने की मांग के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। इसके एक साल बाद अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की। हांलाकी, इस दिन को अंतरराष्ट्रीय बनाने का विचार क्लारा जेटकिन नाम की महिला को यह विचार आया था।