AAP Badlav Public Meeting in Haryana: हरियाणा में विभानसभा चुनाव में अब बस 2 महीने का ही समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने जनता को लुभाने के लिए अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, आम आदमी पार्टी भी हरियाणा में बदलाव जनसभा कर रही है। प्रदेश में आज रविवार को आप की दो बदलाव जनसभा आयोजित होनी हैं।

दो जगह होगी आप की बदलाव जनसभा

यह जनसभा दो अलग-अलग जगहों पर आयोजित की जाएगी। पहली सोहना नई अनाज मंडी और दूसरी फरीदाबाद नई अनाज मंडी में जनसभी होगी। इस दौरान पंजाब और दिल्ली के कई बड़े नेता जनसभा में शामिल होंगे, जनसभा में शामिल होने वाले नेताओं में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का नाम भी शामिल है।

15 दिन में होगी 45 जनसभा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से हरियाणा में 26 जुलाई से बदलाव जनसभा कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी और 15 दिनों में प्रदेश में 45 जनसभा आयोजित की जाएगी।

Also Read: हरियाणा में कांग्रेस पार्टी नहीं बनाना चाहती नया संगठन, सता रहा गुटबाजी का डर

पार्टी की नीतियों से जनता को कराएंगे अवगत

इस अयोजन में सांसद संजय सिंह के अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनके साथ पंजाब और दिल्ली के अन्य कैबिनेट मंत्री जनसभा में बतौर वक्ता शामिल होंगे। इस जनसभा द्वारा पार्टी की नीतियों से प्रदेश की जनता को अवगत कराया जाएगा। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक घमासान देखने को मिलने वाला है। बता दें कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान आप और कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने पहले ही अलग-अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था।