Salman Khan Murder Conspiracy: बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। भिवानी सीआईए स्टाफ-2 और नवी मुंबई पुलिस की टीम ने रविवार रात को एक साथ मिलकर जॉइंट ऑपरेशन करके सलमान खान की हत्या की साजिश के मामले में आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान तिगड़ाना गांव के दीपक उर्फ जोनी के रूप में हुई है।आरोपी हरियाणा पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए नवी मुंबई पुलिस को सौंपा दिया है।

पुलिस ने किया था 5 आरोपियों को गिरफ्तार

भिवानी सीआईए स्टाफ-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर ने बताया कि  सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना पनवेल सिटी नवी मुंबई में केस दर्ज किया गया था। इसके तहत नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल हुए थे। 

भिवानी पुलिस को मिली थी जानकारी

सलमान खान के घर और फार्म हाउस की रेकी कर उनकी हत्या की योजना बनाई गई थी। भिवानी सीआईए स्टाफ -2 को नवी मुंबई पुलिस से इसकी जानकारी मिली थी कि हत्या की साजिश में गांव तिगड़ाना का  निवासी भी शामिल है। इसके बाद सीआईए स्टाफ -2 भिवानी की टीम और नवी मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने रात को भिवानी से इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Also Read: प्लॉट में व्यक्ति की हत्या का मामला, पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को किया काबू 

आरोपी कई सालों से मुंबई में रह रहा था

आरोपी कई सालों से नवी मुंबई में रह रहा था। यह सलमान खान के घर और फार्म हाउस की रेकी और हत्या की योजना बनाने वाले आरोपियों के साथ मिला हुआ  था। साथियों की गिरफ्तारी के बाद वह भाग कर भिवानी आ गया था और काफी समय से यहीं पर छिपा हुआ था, लेकिन मुंबई पुलिस भी उसका पीछा करते हुए यहां तक पहुंच ही गई। फिलहाल आरोपी को नवी मुंबई पुलिस को सौंपा दिया गया है।