Logo
हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला की कार शनिवार शाम शेरपुरा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा चुनाव प्रचार कर भिवानी से हिसार लौटते समय ब्रेकर पर कार नियंत्रित होने से हुआ।

Road Accident: शनिवार देर शाम भिवानी से हिसार लौट रहे राज्यसभा सुभाष बराला की कार शेरपुरा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लोहारू के गांवों में भाजपा उम्मीदवार जेपी दलाल के पक्ष में चुनाव प्रचार कर अपनी कार से हिसार आ रहे थे। गांव शेरपुरा के पास ब्रेकर पर पहुंची तो अचानक चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया तथा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। जिससे राज्यसभा सांसद व ड्राइवर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। राज्यसभा सांसद हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

राहगिरों व आसपास के लोगों ने निकाला

ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर जैसे ही राज्यसभा सांसद की कार दुर्घनाग्रस्त हुई तो राहगिर व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्त के बाद कार में फंसे राज्यसभा सांसद व चालक को कार से बाहर निकाला तथा घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  

मंत्री डॉ. कमल गुप्ता मिलने पहुंचे

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के हादसे की जानकारी मिलने के बाद हिसार से भाजपा उम्मीदवार डॉ. कमल गुप्ता अस्पताल में सुभाष बराला से मिलने पहुंचे। जब डॉक्टर कमल गुप्ता अस्पताल पहुंचे तो राज्यसभा सांसद सो रहे थे। जिस पर डॉ. कमल गुप्ता ने उपचार कर रहे डॉक्टरों से राज्यसभा सांसद के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉ. कमल गुप्ता ने घटना पर दु:ख प्रकट करने के साथ- साथ राज्यसभा सांसद के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जैसे जैसे हादसे का पता चला तो हालचाल जानने भाजपा नेताओं को अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जो देर रात तक जारी रहा। 

सीट बेल्ट के कारण नहीं आईं ज्यादा चोट 

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टोनी बराला ने बताया कि राज्यसभा सांसद के जेपी दलाल के समर्थन में सात आठ गांवों में कार्यक्रम थे। सिंधनवा गांव में अंतिम कार्यक्रम करने के बाद भिवानी से हिसार लौट रहे थे। इसी दौरान जब कार शेरपुरा गांव के पास पहुंची तो ब्रेकर पर कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष की गर्दन, कमर व हाथ पर चोटें आई। हादसे के समय सुभाष बराला सीट बेल्ट लगाए हुए थे। जिस कारण उनकी जान बच गई। टोनी बराला ने बताया कि उनकी सभी रिपोर्ट ठीक हैं तथा दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। 

5379487