Haryana Politics News: भिवानी में पूर्व सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने कहा कि 22 जनवरी को राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कहा कि धर्म के मुताबिक जो काम है उसको भी नजरअंदाज कर  रहे है। घर प्रवेश तभी होता है। जब उसका सारा कार्य पूरा हो जाता है। मंदिर का कार्य पूरा नहीं हुआ है। थोड़ा सा इंतजार ओर कर लेते है,मंदिर का निर्माण पूरा हो जाने देते। इस कार्य कौन रोकता, अच्छी तरह कार्य करों, हम भी वाहवाही करेंगे,लेकिन सामने चुनाव है। चुनावी फायदा उठाने के लिए यह सब कुछ समय से पहले किया जा रहा है। भगवान सब का है। किसी एक का नहीं है। सभी उसकी पूजा पाठ करते है। अगर धर्म को राजनीति में लपेटा जा रहा है। इससे ज्यादा दुर्भाज्य क्या हो सकता है। लोगों को यह बात समझ आ गई होगी कि भाजपा मुद्दों से  ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के कार्य कर रही है। फिलहाल बेरोजगारी,भ्रष्टाचार आदि के मुद्दों पर लीपापोती की जा रही है। कांग्रेस में गुटबाजी से इंकार करते हुए कहा कि सभी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। हां काम करने का तरीका अलग हो सकता है। हिसार से शुरू हुई एसआरके की जनसंदेश यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी द्वारा पत्र जारी करने के बाद प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी को हवा मिली थी।

10 साल में भाजपा ने कुछ नहीं किया

उन्होंने कहा कि भाजपा ने दस साल में कुछ किया नहीं, हम निकले है तो उनको परेशानी हुई है। हम तो भाजपा का नाम ही नहीं ले रहे है। हम जनता को न्याय दिलाने के लिए निकले है। जनता के हित की बात कर रहे है। ईमानदारी के साथ जनता की मांग उठा रहे है। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। हर व्यक्ति का काम करने का तरीका अलग होता है। हम अपने कार्य के प्रति  ध्यान दे रहे है। कांग्रेस यात्रा  को घर-घर ले जाने का पहला चरण पूरा हो चुका है। दूसरा चरण भिवानी से शुरू होगा।  वे प्रदेश की दस की दस लोकसभा सीटों पर  यात्रा पहुंचेगी।

जमना पार छोड़ने का दावा वाले गोद में बैठ गए

किरण ने सतारूढ पार्टियों के गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले  कहा करते कि भाजपा वालों को जमना पार छोडकर आएंगे। चुनाव के बाद गठबंधन करके सता पर काबिज हो गए,लेकिन अब जनता समझ चुकी है। जनता अब उनके झांसे में नहीं आएगी। इंडिया गठबंधन पर उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही है। अच्छी बात है। उपरी लेवल की कमेटी बनाई गई है,वे इंडिया गठबंधन पर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले 15 लाख हरेक के खाते में आने का जुमला, फिर वर्ष 2023 तक प्रत्येक किसान की आय दोगुनी करने का शिगुफा  छ़ोड़ा गया,लेकिन ये सब प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए किया जा रहा है। कभी बाजरा,कृषि विभाग तो कभी भावांतर योजना में हुए घोटाले पर लीपापोती हो रही है। जनता मुर्ख नहीं है वह सब जानती है।