Outrage Against JP: भिवानी में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का महिलाओं के प्रति विवादित बयान पर बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्यों ने भाजपा ऑफिस के सामने सांसद जयप्रकाश का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी ने कहा कि हर व्यक्ति को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।

बीजेपी के मंच पर आकर मिली संतुष्टि-  किरण चौधरी

शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान किरण चौधरी ने पहली बार बीजेपी का मंच साझा करने पर संतुष्टि जताई। इस दौरान श्रुति चौधरी भी बहुत खुश थी। उन्होंने कहा कि हम भगवान  और अपनी संस्कृति को भूलने लगे थे। बीजेपी उसे योग के माध्यम से जिंदा करने में लगी हुई है।

किरण चौधरी ने जेपी और हुड्डा पर साधा निशाना

इसके बाद, किरण चौधरी ने हिसार से सांसद जेपी को उनके विरासत वाले बयान पर निशाना बनाते हुए कहा कि जयप्रकाश बताएं कि नेहरू और राजीव गांधी के बाद कांग्रेस की विरासत किसने संभाली है। वे इंदिरा गांधी और सोनिया के खिलाफ बोल रहे हैं। किरण चौधरी ने मांग की कि जयप्रकाश को कांग्रेस अपनी पार्टी से निष्कासित करें।

Also Read: कांग्रेस की गुटबाजी पर बोले बीरेंद्र सिंह, किरण चौधरी के मन में राजनीतिक चोट, 52 साल से राजनीति में, उनका कोई गुट नहीं

उन्होंने आगे कहा कि बंसीलाल की सोच 50 साल आगे की थी। उन्होंने लाखों लोगों की मौजूदगी में श्रुति के सिर विरासत की पगड़ी रखी। वे चाहते तो और किसी के सिर पर भी रख सकते थे। बंसीलाल ने बेटी के सिर पगड़ी रख कर इतिहास रचा है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी निशाना बनाया और कहा कि वे पुत्र मोह में कांग्रेस में बाकी सभी को खत्म करना चाहते हैं।