Logo
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के विराजमान होने से देश और दुनिया के करोड़ों लोगों के मन की बात पूरी होगी। इस दिन का इंतजार पिछले 500 सालों से किया जा रहा था।

Kurukshetra: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के विराजमान होने से देश और दुनिया के करोड़ों लोगों के मन की बात पूरी होगी। इस दिन का इंतजार पिछले 500 सालों से किया जा रहा था। इस इंतजार की घड़ियां 22 जनवरी को भगवान राम के घर पहुंचने पर पूरी हो जाएंगी। इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र है। उनके प्रयासों से ही करोड़ों लोगों की मनोकामना पूर्ण हो पाई है। मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में हरियाणा कला परिषद के परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

राम मंदिर के उद्घाटन पर करोड़ों लोग मनाएंगे दीपावली

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सभी नागरिकों को भगवान राम के घर आने की पूर्व संध्या पर बधाई देते हुए कहा कि 22 जनवरी को करोड़ों लोग दीपावली जैसा उत्सव मनाएंगे। इस पावन पर्व को लेकर करोड़ों लोगों के जहन में उत्साह और उमंग साफ देखा जा रहा है। अयोध्या जाने के लिए सभी की ड्यूटियां और दिन निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी के तहत 9 फरवरी को हरियाणा का दिन तय किया गया है। इस दिन प्रदेशवासी भगवान राम लला के दर्शन कर सकेंगे।

अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा करें अधिकारी

सीएम मनोहर लाल ने बैठक में शहरी क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और अधूरे पड़े विकास कार्यों को तेज गति के साथ पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि के अंदर पूरा करने के साथ-साथ विकास कार्यों की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। विकास कार्यों मे ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना ही भाजपा सरकार का उद्देश्य है, जिसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव एक समान विकास करवाया जा रहा है।

5379487