Logo
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को गुरुग्राम से प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव कार्यालयों का वर्चुअली उद्घाटन किया। साथ ही दावा किया कि भाजपा इस बार भी हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास रचेगी।

Gurugram: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को गुरुग्राम से प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव कार्यालयों का वर्चुअली उद्घाटन किया। साथ ही दावा किया कि भाजपा इस बार भी हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को गुरुग्राम में आकर द्वारका एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। सीएम गुरुग्राम के गुरुकमल कार्यालय में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थ।

द्वारका एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने पीएम 11 को आएंगे गुरुग्राम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने गुरुग्राम आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा भी 12 मार्च के आस पास हो जाएगी। अगले चार-पांच दिनों में प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया भी संभवत पूरी हो जाएगी। चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होता है और देश का यह सबसे बड़ा उत्सव है। इस उत्सव में सभी राजनीतिक दल भाग लेते हैं, लेकिन चुनाव की दृष्टि से भाजपा की तैयारी सबसे आगे है। पांच साल में आने वाले इस पर्व की तैयारियों में कार्यकर्ता जुट जाएं और सभी जीत में अपनी भूमिका तय करें।

प्रत्याशियों का जल्द पूरी होगी चयन प्रक्रिया

मनोहर लाल ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द ही हो जाएगी। जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्सव का माहौल है, वहीं दूसरे खेमों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। विपक्षी पार्टियों में भगदड़ मची हुई है। चुनाव लड़ने से विपक्ष के नेता बचते नजर आ रहे हैं। देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का वातावरण बन चुका है। अबकी बार 400 पार का नारा जनता लगा रही है। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होने के साथ ही चुनाव की पद्धति के हिसाब से काम शुरू हो गया है।

स्तर पर बढ़ी गुरुग्राम की पहचान/strong>

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 10 सालों में गुरुग्राम की पहचान विश्व स्तर पर बढ़ी है। गुरुग्राम अब दुनिया का ऑइकॉन सिटी बना है। विश्व की 500 कंपनियों में से 400 कंपनियों के कार्यालय गुरुग्राम में है। दुनिया में भारत का नाम मोदी के नेतृत्व में सम्मान से लिया जाता है। जी-20 से भारत की वैश्विक पहचान बनी है। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत से देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लक्ष्य में जुट जाएं।

5379487