Logo
Haryana Weather: मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि हरियाणा के कई जिलों में अगले पांच दिन तक शीतलहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। तापमान में 1.3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Haryana Weather: हरियाणा के जिलों में 5 दिन और ठंड का प्रकोप बना रहेगा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 27 जनवरी तक कोहरा और शीतलहर की संभावना बताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 10 किलोमीटर की स्पीड से चलने वाली शीतलहर से लोगों को और परेशानी होने वाली है।

हालांकि, दिन के अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अभी भी दिन का पारा सामान्य से 5.3 डिग्री तक कम है। वहीं रात के तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह तापमान सामान्य के नजदीक पहुंच चुका है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

हरियाणा के जिले गुरुग्राम, अंबाला, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, फरीदाबाद, यमुनानगर, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, पलवल, सिरसा, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां घना कोहरा, कोल्ड डे और शीतलहर चलने के आसार है। अन्य जिलों में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, इसलिए इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा आगे का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 23 जनवरी यानी आज और 24 जनवरी को कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। कुछ जगहों पर आज का मौसम भी ठंडा रह सकता है। हालांकि, शीतलहर से अभी राहत के आसार कम हैं। 24 जनवरी तक राज्य में कोहरा और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 25 जनवरी को पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है। इससे बर्फबारी या बारिश हो सकती है। इससे राज्य में सर्दी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

Also Read: Delhi Crime: शास्त्री नगर में सरकारी स्कूल के एक छात्र को सीनियर्स ने पीटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

क्या है ठंड बढ़ने का कारण

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में ठंड और शीतलहर के पीछे मुख्य कारण कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। साथ ही उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण शीतलहर चल रही है। इन हवाओं के साथ ही बीच-बीच में दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी नमी वाली हवाओं के कारण मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। 

CH Govt hbm ad
5379487