AAP Workers Conference Update: प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते ही आम आदमी पार्टी एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है। यह सम्मेलन करनाल में होगा। जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनी केजरीवाल भी शिरकत करेंगी। कार्यक्रम को लेकर आप की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए इसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्यकर्ता सम्मेलन करनाल की नई अनाज मंडी के शेड नंबर 3 में होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक शामिल होंगे। पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण पुनिया ने बताया कि सम्मेलन में आप के सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहेंगे और करीब दोपहर 2 बजे सुनीता केजरीवाल के कार्यक्रम में पहुंचेंगी।

अनिवार्य रूप से सम्मेलन में शामिल होंगे सभी कार्यकर्ता 
आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी की ओर से जो कार्यक्रम किया जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को मजबूत करना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि सभी अनिवार्य रूप से इसमें शामिल हो। इसमें आम आदमी पार्टी की चुनावी रणनीतियों, अभियान की योजनाओं और आगामी चुनावों के लिए रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने का काम भी किया जाएगा। ताकि, वह आने वाले विधानसभा चुनावों में मिलकर काम करें। 

प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही आप 
बता दें कि, हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। आप इस बार प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। इसकी शुरुआत आज यानी 25 जून से करनाल से हो रही है। इस कार्यक्रता सम्मेलन में सुनीता केजरीवाल हर बूथ को मजबूत करने का बिगुल फूंकेंगी। इसके साथ ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों का आगाज करेंगी।