Mahila Kisan Panchayat: खनौरी मोर्चे पर आज 8 मार्च शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खनौरी, शंभू और रतनपुरा बॉर्डरों पर महिला किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। खनौरी मोर्चे पर आज पंजाब और हरियाणा से कई महिलाएं इस पंचायत में शामिल हुई हैं। वहीं खनौरी बॉर्डर पर आज किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन करते हुए 103 दिन हो गए हैं। खनौरी बॉर्डर पर महिलाएं किसानों की मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं।

खनौरी समेत यहां भी महिला किसान पंचायत का आयोजन 

जानकारी के मुताबिक, आज खनोरी मोर्चे पर पूजा, कमल, दर्शन, कमलेश, मायापति, मुकेश, संतोष, केलो, मनीषा आदि किसान महिलाओं ने कहा कि सरकार ने अब तक किसानों की मांगों को स्वीकार नहीं किया है। जिसकी वजह से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 103 दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं। डल्लेवाल का अनशन अब तक जारी है। वहीं किसान नेता अभिमन्यु कोहाड, काका सिंह कोटड़ा का कहना है कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खनौरी, शंभू और रतनपुरा बॉर्डरों पर महिला किसान पंचायत आयोजित की गई है।

युद्ध के मैदान में महिलाओं ने की लड़ाई

 किसान नेता अभिमन्यु कोहाड, काका सिंह कोटड़ा ने यह भी कहा कि इतिहास इसका गवाह है कि युद्ध के मैदान में जब भी लड़ाई हुई है। उस वक्त युद्ध के मैदान में महिलाओं ने वीरों के साथ कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। अच्छे समाज के निर्माण करने और आंदोलन में आज महिलाओं का योगदान सबसे ज्यादा है।

Also Read: MSP गारंटी की मांग, डल्लेवाल का संकल्प- या कानून बनेगा या शहादत दूंगा, जानें आंदोलन से जूड़ी अपडेट

दिल्ली के किसान आंदोलन में भी शामिल हुई महिलाएं

किसान नेताओं ने कहा कि जब दिल्ली का किसान आंदोलन 13 महीने और 13 दिनों तक दिल्ली के बॉर्डरों पर चला, उस समय महिलाएं भी उसमें शामिल हुई थीं। महिलाओं ने आंदोलन के साथ-साख  घरों और खेतों का भी काम संभाला था। किसान आंदोलन दो साल से ज्यादा समय से चल रहा है, इस आंदोलन में भी महिलाओं ने सहयोग दिया है। आंदोलन में शामिल माताओं-बहनों को प्रोत्साहन देने के लिए मोर्चों पर आज महिला किसान पंचायत आयोजित की गई है। 

Also Read: जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के 100 दिन पूरे, 5 मार्च को किसान करेंगे भूख हड़ताल