haryana nagar nigam election : हरियाणा में नगर निकायों के चुनावों में भाजपा से लोहा लेने के लिए कांग्रेस ने भी अपनी टीमें तैयार कर दी हैं। पीसीसी अध्यक्ष उदयभान ने निकाय चुनावों के लिए चुनाव घोषणा पत्र कमेटी का गठन कर दिया है। निकाय चुनाव घोषणा पत्र कमेटी की अध्यक्ष विधायक गीता भुक्कल को नियुक्त किया है। विधानसभा चुनाव में भी गीता भुक्कल के जिम्मे ही घोषणा पत्र कमेटी थी। इसके अलावा सदस्यों में विधायक भारत भूषण बतरा, चंद्र प्रकाश पूर्व आईएएस व विधायक, विनय यादव रिटायर आईएएस, विजय प्रताप, बजरंगदास गर्ग, और लखन के नाम शामिल हैं।
जिलों के संयोजक व सहसंयोजक भी लगाए
गीता भुक्कल को नियुक्त करने के साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में संयोजक और सह संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। कुछ की छुट्टी भी कर दी गई है। प्रदेश के अंदर निकाय चुनावों को लेकर सभी जिलों के जिला प्रभारी, साथ ही हरियाणा कांग्रेस के जिलेवार शहर और देहात के कन्वीनर और सहायक कन्वीनर को जोड़ा गया है। हरियाणा कांग्रेस नार्थ जोन कॉर्डिनेशन कमेटी, हरियाणा कांग्रेस साउथ जोन कॉर्डिनेशन कमेटी को भी निकाय चुनाव के लिए शामिल किया गया है।
जिलों में इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी
अंबाला छावनी में अशोक दुआ कन्वीनर और घनश्याम दास सदस्य के तौर पर शामिल किए गए हैं। गुरुग्राम में लाल सिंह सह संयोजक, सतबीर पहलवान सह संयोजक नियुक्त किए हैं, जबकि गुरुग्राम शहरी में कृष्ण सैनी सह संयोजक बनए हैं। करनाल देहात में सुखराम बेदी संयोजक, कैथल में नाहर सिंह सहायक संयोजक, हाकम सिदा सहायक कन्वीनर, कंवरपाल अरोड़ा सहायक कन्वीनर नियुक्त किए हैं। महेंद्रगढ़ कैलाश सोनी सह संयोजक को हटा दिया है। पलवल में ओमवीर शर्मा सहायक कन्वीनर उनको महिपाल के स्थान पर नियुक्त किया है। रेवाड़ी में जिमी सचदेवा सहसंयोजक होंगे जबकि भारत तोंगड़ संयोजक बनाए हैं। रेवाड़ी देहात में कंवर सिंह को संयोजक बनाया है। सिरसा देहात में वेद प्रकाश भट्ट को सदस्य जबकि दादरी में सोमवीर सिंह संयोजक बनाए हैं। अंबाला में वीरेंद्र दीक्षित, यमुनानगर में प्रदीप बिंद्रा और प्रदीप चौधरी की नियुक्ति की है। कुरुक्षेत्र में सुषमा कश्यप और जींद में नरेंद्र खरब की नियुक्त की गई। फतेहाबाद में धीरज गाबा, हिसार में योगेश सिहाग एडवोकेट, संजू कंबोज, एनपीएस चौहान, राजेंद्र नंबरदार, अखिलेश गौतम की नियुक्ति की है।
करनाल में इन्हें मिला जिम्मा
करनाल में पदम गुप्ता, रामपाल करपुर, पंकज पूनिया, ओमप्रकाश सलूजा की नियुक्त हुए हैं। पानीपत में दीपक खटकड़ की नियुक्ति की गई और सोनीपत में सनी मलिक, भिवानी में रेनूबाला, अनिल नेहरा साथ ही चरखी दादरी में राजू मान और जगत सिंह को हटा दिया है। उनके स्थान पर ओमप्रकाश डाबला, प्रवीण चौधरी, अशोक यादव, हरीश सैनी की नियुक्ति की है। रेवाड़ी में ज्ञानी यादव, सुनील, नरेश यादव, बिल्लू मीरपुर, अनिल यादव की नियुक्ति की है। जबकि फरीदाबाद में अशोक रावल संजय सोलंकी की नियुक्ति हुई है।
इन जिलों में होंगे मेयर के चुनाव
फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानसेर, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार और करनाल में मेयर और सभी वार्डों के चुनाव होंगे। इसके अलावा दो उपचुनाव अंबाला और सोनीपत में होने हैं। यहां पर सिर्फ मेयर का चुनाव होगा।
यहां भी होंगे चुनाव
कलायत, पूंडरी, सीवन, बराड़ा, बवानी खेड़ा, फर्रुखनगर, जाखल मंडी, लोहारू, सिवानी, नारनौंद, बेरी, कलानौर, जुलाना, इंद्री, नीलोखेड़ी, अटेली मंडी, तावडू, कनीना, हथीन, खरखौदा और रादौर। पटौदी, सिरसा, अंबाला कैंट और थानेसर नगर परिषद में भी चुनाव होंगे। सोहना में सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव होना है। जींद के सफीदों के वार्ड नंबर 14 में उपचुनाव होना है। कुरुक्षेत्र में इस्माइलाबाद में अध्यक्ष का उपचुनाव होना है।
11 से नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू
नामांकन प्रक्रिया : 11 से 17 फरवरी
नामांकन की जांच : 18 फरवरी
नाम वापसी : 19 फरवरी
चुनाव चिन्ह आवंटन : 19 फरवरी
मतदान : 2 मार्च
नतीजा : 12 मार्च
पानीपत नगर निगम में चुनावी शेड्यूल
नामांकन प्रक्रिया : 21 से 27 फरवरी
नामांकन जांच : 28 फरवरी
चुनाव चिन्ह आवंटन : 28 फरवरी
मतदान : 9 मार्च
नतीजे : 12 मार्च