Logo
Mahipal Singh Dhanda: सोनीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने युवाओं को एजुकेशन टिप्स दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया है।

Mahipal Singh Dhanda: सोनीपत में आज 12 फरवरी बुधवार को शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा विकास कार्यों का निरीक्षण करने आए थे। ढांडा ने नरवाल खाप द्वारा बनाए गए भव्य भवन और लाइब्रेरी का उद्घाटन किया है। ढांडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इसके अलावा ढांडा ने स्कूल की जर्जर हालत के जल्द ठीक करने के लिए गांव वालों को निर्देश दिए हैं। ढांडा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लाइब्रेरी की सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए।

ढांडा ने कहा कि सोनीपत का कथूरा एक बहुत बड़ा गांव है। नरवाल खाप ने मेहनत से गांव में एक शानदार भवन को बनाया है। ढांडा ने स्कूल के पुनर्निर्माण और सुधार कार्यों के लिए एस्टीमेट भिजवाने के बारे में कहा है। ताकि जल्द से जल्द काम को पूरा किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में  राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को लागू किया जाएगा। ताकि स्टूडेंट्स को इसका फायदा मिल सके।

शिक्षा रोजगारपरक हो चाहिए- महिपाल सिंह ढांडा

ढांडा ने कहा कि हमारे स्टूडेंट्स की शिक्षा रोजगारपरक हो चाहिए। उन्होंने कहा कि  'आज हमारे बच्चों के पास डिग्री की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन उनके पास रोजगार नहीं है। आज बच्चे थ्योरिटिकल ज्यादा है, लेकिन प्रैक्टिकल बहुत कम है। इसलिए हमने उन्हें व्यावहारिक शिक्षा देने पर जोर दिया है। हमारा लक्ष्य है कि बच्चे पढ़ाई करते-करते अपने पैरों पर खड़े हो जाएं।'

उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि 'शिक्षा मनुष्य बनाने की फैक्ट्री है। केवल डिग्री लेने से कुछ नहीं होगा। जिस अभाव में हमने पढ़ाई की है, हमारे बच्चे कम से कम अभाव में पढ़ाई ना करें और हमारी बहुत अच्छी एजुकेशन पॉलिसी आई है। महिपाल सिंह ढांडा ने शिक्षा प्रणाली में सुधार की बात करते हुए कहा कि गलत लिटरेचर और तथ्यों को हटाना जरूरी है, क्योंकि इससे बच्चों की सोच और मानसिकता प्रभावित होती है।'

Also Read: हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव, इनेलो के इस फैसले से बिगड़ेंगे कई नेताओं के समीकरण, अभय चौटाला ने लिया बड़ा निर्णय

मैकाले पद्धति के लिए ढांडा ने क्या कहा ?

ढांडा ने मैकाले पद्धति पर कहा कि, इस पद्धति ने युवाओं की सोच को कमजोर किया है। इससे छुटकारा पाना जरुरी है। उन्होंने यह भी कहा कि कमजोर राजनीतिक सोच रखने वाले लोगों के बस की बात नहीं है कि वे इसमें सुधार कर सके। उन्होंने छुट्टी के दिन स्कूल खोलने को लेकर कहा कि इसकी भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि निकाय चुनाव में बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करेगी।  

Also Read: हरियाणा कांग्रेस नेता पहुंचे EC ऑफिस, बैलेट पेपर पर वोटिंग कराने की मांग, SC रिजर्वेशन पर भी उठाए सवाल

5379487