Logo
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीदों को समर्पित शहीद स्मारक बनाने के लिए उन्होंने बीस वर्ष तक लंबी लड़ाई लड़ी। सरकार आते ही अंबाला में शहीद स्मारक बनाने का कार्य प्रारंभ करवाया।

Haryana: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीदों को समर्पित शहीद स्मारक बनाने के लिए उन्होंने बीस वर्ष तक लंबी लड़ाई लड़ी। सरकार आते ही अंबाला में शहीद स्मारक बनाने का कार्य प्रारंभ करवाया। वर्तमान सरकार ने 500 करोड़ रुपए की लागत से शहीद स्मारक प्रोजेक्ट मंजूर करवाया। विज अंबाला के तोपखाना बाजार और परेड क्षेत्र में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी बनवा रही आयुष्मान कार्ड

अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा रही है। पेंशन लगवा रही है, उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिलवा रही है व अन्य कार्य कर रही है जिसका सभी को लाभ उठाना चाहिए। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जो कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की हुई हैं, उनका लाभ लोगों को पारदर्शी तरीके से प्रदान किया जा रहा है। विकास कार्यों के लिए शत-प्रतिशत प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए जब 100 वर्ष हो जाएंगे तो भारत भी विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल होगा।

कांग्रेस जन्म से 28 साल पहले देश की आजादी के लिए लड़ी गई लड़ाई

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश आजाद होने के बाद हमें यही पढ़ाया गया कि देश को आजाद करवाने में कांग्रेस का योगदान है जबकि कांग्रेस का जन्म 1885 में हुआ था। कांग्रेस के जन्म से 28 साल पहले 1857 में ही देश के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी गई, जिसमें रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, मंगल पांडे के साथ-साथ अनगिनत वीरों ने अपना योगदान दिया। आजादी की पहली लड़ाई अम्बाला छावनी से शुरू हुई। 9 मई 1857 को सुबह 9 बजे 61वीं इन्फैंट्री ने हथियार उठाकर अंग्रेजों के खिलाफ बगावत कर दी थी।

अम्बाला छावनी में बेहतरीन सुविधाओं को उपलब्ध करवाया

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के निवासियों के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई जिनमें नागरिक अस्पताल उत्तर भारत का सबसे बेहतरीन अस्पताल है। इस अस्पताल में रोजाना 3000 से अधिक लोग इलाज के लिए आ रहे हैं। यहां एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, प्लास्टिक सर्जरी, दिल का ईलाज, एमआरआई के साथ-साथ अन्य सुविधाएं शामिल हैं। अटल कैंसर केयर सेंटर के माध्यम से हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। पहले लोग इलाज के लिए चंडीगढ़ या अन्य जगहों पर जाते थे लेकिन अब इलाज करवाने के लिए लोग यहां पर आ रहे हैं।

5379487