Logo
गृह मंत्री अनिल विज ने किसानों के दिल्ली कूच के संबंध में कहा कि बातचीत से बडे़-बड़े मसले हल हो जाते हैं और यह मसला भी हल हो जाएगा। अपने प्रदेश के लोगों की सुरक्षा करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमें जो करना पड़ेगा, वह करेंगे।

Haryana: गृह मंत्री अनिल विज ने किसानों के दिल्ली कूच के संबंध में कहा कि बातचीत से बडे़-बड़े मसले हल हो जाते हैं और यह मसला भी हल हो जाएगा। अपने प्रदेश के लोगों की सुरक्षा करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमें जो करना पड़ेगा, वह करेंगे। अनिल विज ने पत्रकारों से किसानों के दिल्ली कूच के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के तीन मंत्रियों के साथ किसान संगठनों की पहले दौर की बातचीत हो चुकी है। जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रहेगा पूरा प्रयास 

अनिल विज ने हजारों किसानों के पंजाब से ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की ओर कूच करने के संबंध में बताया कि बातचीत अपनी जगह है और अपने प्रदेश के लोगों की सुरक्षा करने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया है। हरियाणा की सीमाओं को सील किया गया है। ट्रैक्टरों व किसानों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है और पूरी व्यवस्था कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गरीब, महिलाएं, युवा और किसान पर फोकस

अनिल विज ने कहा कि किसान अन्नदाता है और देश के लगभग 140 करोड़ लोगों का पेट भरता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मानते है कि गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता (किसान) पर हमें फोकस करना होगा और इस संबंध में उन्होंने बल देने को कहा है। आज देश व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की खुशहाली के लिए काम कर रही है। प्रदेश में किसानों की फसल का एक एक दाना खरीदा जा रहा है और समय पर किसानों का भुगतान सीधे उनके खातों में किया जा रहा है।

CH Govt hbm ad
5379487