Logo
Congress Sandesh Yatra: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) की पूर्व अध्यक्ष और सिरसा से लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा आज से   'कांग्रेस संदेश यात्रा' शुरू करेंगी। इसकी शुरुआत प्रदेश के अंबाला शहर से की जाएगी।

Congress Sandesh Yatra: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) की पूर्व अध्यक्ष और सिरसा से लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा आज से  
'कांग्रेस संदेश यात्रा' शुरू करेंगी। इसकी पदयात्रा की शुरुआत अंबाला से होगी। इसके बाद यह प्रदेश के हर शहरी इलाकों में पहुंचेगी। हरियाणा कांग्रेस का दावा है कि इस यात्रा के जरिए शहरी मतदाओं को पार्टी से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। 

दरअसल, हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा पहले से ही 'हरियाणा मांगे हिसाब'यात्रा चला रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने भी प्रदेश में 'कांग्रेस संदेश यात्रा' निकालने का ऐलान किया है। दोनों यात्राओं का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा वोटर्स को कांग्रेस से कनेक्ट करना है।

कांग्रेस का दावा है कि कुमारी सैलजा की यह पदयात्रा को प्रदेश में चलाई जा रही 'हरियाणा मांगे हिसाब' चुनावी के समानांतर ही चलेगी। इन दोनों पदयात्राओं में दीपेंद्र हुड्डा को पार्टी के सीएम चेहरे के रूप में पेश किया जा रहा है।

हालांकि, राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना ​​है कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद कुमारी सैलजा को एक बड़े राज्य नेता के रूप में पेश करने के लिए यह यात्रा कराई जा रही है। ऐसा इसलिए है,क्योंकि वह हरियाणा में कांग्रेस का सबसे बड़ा दलित चेहरा भी हैं। 


जनसभा को संबोधित करेंगी कुमारी सैलजा 

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कुमारी सैलजा की पदयात्रा की शुरुआत महाराजा अग्रसेन चौक होगी। इसके बाद बस स्टैंड होते हुए शुकुलकुंड रोड, क्लॉथ मार्केट पहुंचेगी। यहां से सांसद जगाधरी गेट पर जाएगी। इसके बाद कुमारी सैलजा यहां एक सभा को संबोधित करेंगी। अंबाला के बाद 'कांग्रेस संदेश यात्रा' 28 जुलाई को बरवाला पहुंचेगी। 

'कांग्रेस संदेश यात्रा' में शामिल हो सकते हैं रणदीप सुरजेवाला और बीरेंद्र सिंह 

'कांग्रेस संदेश यात्रा' जरिए कांग्रेस नेता विधानसभा चुनाव से पहले शहरी मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश करेंगे। पार्टी के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के भी उनके साथ शामिल होने की संभावना है।


प्रियंका और सोनिया गांधी के करीब है कुमारी सैलजा 

कुमारी सैलजा को सोनिया गांधी की करीबी विश्वासपात्र समझा जाता है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी ने भी कुमारी सैलजा के लिए रोड शो किया था।इसके अलावा कुमारी सैलजा राहुल गांधी के साथ भी कई तस्वीरों में नजर आती हैं। 

 

 

5379487