Logo
हरियाणा के हिसार में लिव इन में रहने वाली महिला की हत्या करने के मामले में अदालत ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर 20 हजार रुपए जुर्माना लगाया। जुर्माना न भरने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Hisar: लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी मंडी आदमपुर के सुनील को अदालत ने 22 मार्च को दोषी करार दिया था। इसी मामले में अदालत ने दोषी को सोमवार उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 20 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। जुर्मानाद न भरने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। दोष्ज्ञी को सजा मिलने के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला।

लिव में एक साल से रह रही थी महिला

अदालत में चले अभियोग के अनुसार आदमपुर पुलिस ने 29 सितम्बर 2021 को इन्द्रा कॉलोनी निवासी इन्द्रा की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पांच बच्चे हैं। उसकी लड़की सुनीता की शादी पंजाब के पठानकोट के दीनानगर में हुई थी। सुनीता के पति लाला के साथ मनमुटाव होने के कारण उसकी बेटी बच्चों को लेकर उनके पास मंडी आदमपुर में रहने लगी। सुनीता अपनी मर्जी से करीब एक साल से मंडी आदमपुर की इन्द्रा कॉलोनी के सुनील के साथ लिव इन में रहने लगी। सुनील उसकी लड़की के साथ मारपीट करता। घटना से एक माह पहले सुनीता मां के पास आई और बताया कि वह रामलीला देखने जा रही है। इसी दौरान दूसरी गली से सुनील आया और सुनीता का हाथ पकड़कर दूसरी गली में ले गया। उसने देखा कि सुनील उसकी पुत्री पर चाकू से वार कर रहा था। चाकुओं के वार से सुनीता की मौत हो गई। इसी मामले में अदालत ने सुनील को दोषी करार दिया, जिसे अब सजा सुनाई गई।

2 युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के गांव में बच्ची के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी नौ वर्षीय बच्ची बाहर खेलने के लिए गई थी। जब वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में उसकी बेटी ने घर आकर बताया कि पड़ोस का ही एक युवक उसे अपने एक साथी के साथ बहला-फुसलाकर ड्रेन के पास ले गया। जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

हिसार के आजाद नगर की फ्रेंड्स कॉलोनी में 30 वर्षीय युवक सोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि मानसिक परेशानी के चलते मोनू ने सुसाइड किया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

5379487