Logo
हिसार लोकसभा सीट से जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र और उनके बेटे बृजेंद्र सिंह पर हमला बोला है। कहा है कि उन्होंने कांग्रेस में भी ड्रामा करना शुरू कर दिया है। पढ़िये रिपोर्ट...

Naina Singh Chautala: हरियाणा के हिसार लोकसभा सीट से जननायक जनता पार्टी की प्रत्याशी नैना चौटाला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र पर तंज कसा है। खबरों की मानें, तो उन्होंने कहा कि बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जाने के बाद भी बाप-बेटा ड्रामे कर रहे हैं। कभी वो नाराज हो जाते हैं, तो कभी कहते हैं कि वह कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश के सपोर्ट में वोट मांगने के लिए तैयार है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद बीरेंद्र सिंह फिर से बीजेपी का चोला पहनने के लिए तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बृजेंद्र सिंह को बीजेपी ने सांसद बनाया। उन्हें केंद्रीय मंत्री भी बनाया गया। लेकिन, इसके बाद भी वह क्षेत्र में लगातार नदारद रहे। उनकी सांसद निधि भी लैप्स हो गई। इतना ही जजपा प्रत्याशी ने कुलदीप बिश्नोई पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई अगर आदमपुर को अपना गढ़ समझते हैं, तो वो घर-घर जाकर वोट क्यों मांगते हैं। 

नैना बोलीं- जनता तय  करेगी 

वहीं मीडिया से बात करते हुए नैना चौटाला ने कहा कि उनका मुकाबला खुद से है। चार प्रत्याशियों में से एक जीतेगा। वो कौन होगा। इसका फैसला जनता करेगी। पहले से अनुमान नहीं लगाया जा सकता। 

चुनाव से पहले बीरेंद्र सिंह ने दामा था कांग्रेस का दामन

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए है। उनके साथ उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है।  प्रेमलता सिंह हरियाणा से भाजपा की पूर्व विधायक रही हैं। वह साल 2014 से 2019 तक विधायक रही हैं। वहीं उनके बेटे ने भी बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।

2014 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुए थे शामिल बीरेंद्र सिंह

दरअसल, बीरेंद्र सिंह (78) किसान नेता सर छोटू राम के नाना हैं। वह साल 2014 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। बीरेंद्र सिंह पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पहली सरकार में केंद्रीय इस्पात मंत्री रह चुके हैं। उनके पास ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का भी प्रभार था। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वह बीजेपी छोड़कर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 

5379487