Logo
हरियाणा के यमुनानगर में बंदूक की नोक पर जेठ ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

Yamunanagar: जठलाना थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ उसके जेठ ने बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया। जब पीड़ित महिला ने शोर मचाया तो आरोपी जेठ ने अपनी पत्नी व दो अन्य के साथ मिलकर गला घोंटकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति व उसकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर मामले से पर्दा उठाया जाएगा।

घर में अकेली होने का उठाया फायदा

जठलाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो मई को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका जेठ लियाकत उसके कमरे में घुस गया। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो आरोपी ने बंदूक निकालकर उसके सामने रख दी और बंदूक की नोक पर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी की पत्नी रिहाना, उसका दूसरा जेठ असलम व उसकी पत्नी नाइमा वहां आ गए। आरोपियों ने चुन्नी से उसका गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया।

आरोपियों ने पीड़िता के मायके वालों से की मारपीट

पीड़ित महिला ने बताया कि मौके पाकर वह आरोपियों के चंगुल से निकल गई और घटना के बारे में अपने माता-पिता को सूचना दी। जब उसके माता-पिता घर आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। वह किसी तरीके से अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

CH Govt hbm ad

Latest news

5379487