Logo
Teen Murdered in Charkhi Dadri: हरियाणा के चरखी दादरी में किशोर पर ईट-पत्थरों और तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, परिजनों ने कहा कि बदला लेने के लिए उसकी हत्या की गई।  

Teen Murdered in Charkhi Dadri: चरखी दादरी में एक किशोर पर ईट-पत्थरों और तेजधार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद उसका शव झाड़ियों से बारामद किया गया। बताया गया कि मृतक किशोर 4 दिन पहले ही बाल सुधार गृह से जमानत पर अपने घर आया था।

उस पर पहले से ही पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। मृतक की पहचान वाल्मीकि नगर निवासी आकाश उर्फ आशु के रूप में हुई है। मृतक आशु के परिजनों ने नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें खून के बदले खून चाहिए। पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

किशोर के शरीर पर मिले थे चोटों के निशान 

मंगलवार शाम को शहर के चिड़िया मोड़ पर झाड़ियों में एक शव पाया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जांच के दौरान पुलिस को किशोर के शरीर पर चोटों के निशान मिले और साथ ही मौके पर खून से लथपथ ईंट भी बरामद की गई। उस समय मृतक की पहचान नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवाया था। इसके बाद देर रात मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई।

मृतक पर लगे थे छेड़छाड़ के आरोप

बता दें कि 22 जून, 2024 को एक युवक और युवती बाइक पर जा रहे थे। उसी दौरान मृतक आकाश पर बाइक सवार लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। इस मामले को लेकर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मृतक किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया था और उसे 28 जून को बाल सुधार गृह फरीदाबाद में भेजा दिया गया था।

Also Read: असम की नाबालिग लड़की का हिसार में गैंगरेप, काम दिलाने के बहाने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने फैक्ट्री में छिपकर बचाई जान

परिजनों ने की गिरफ्तारी की मांग

अब आकाश के मौत के बाद उसके परिजनों ने उस बाइक सवार युवक पर आकाश की हत्या के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है बाइक सवार युवक ने पहले ही पुलिस थाने में आकाश को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों का कहना है कि एक युवक सीसीटीवी वीडियो में आकाश को साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहा है उन्होंने मांग की है कि हत्या में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने शहर में जाम भी लगाया।

5379487