Logo
Accident in Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में शुक्रवार को शाम को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, एक मकान का छज्जा गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई है।

Accident in Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, शुक्रवार शाम को एक घर की बालकनी गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। सेक्टर-58 थाने के तहत सीकरी गांव में देर शाम को यह हादसा हुआ। मरने वालों में दो भाई व उनकी एक बहन है। जबकि दो बहने सकुशल बच गई। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार शाम को हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र नाम का व्यक्ति यहां पर किराए के मकान में रहता है। यह घटना शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब हुई। मकान का छज्जा अचानक से गिर गया। जिसमें दबने से धर्मेंद्र के तीन बच्चों की मौत हो गई। जिनमें बेटा अदिय (उम्र 10 साल), आकाश (उम्र 9 साल) वे बेटी मुस्कान (उम्र 7 साल) है। जानकारी के मुताबिक गांव सिकरी में राकेश ने किराये के लिए मकान बनाए हुए हैं। शुक्रवार को हादसे के वक्त धर्मेंद्र और उनकी पत्नी भी काम पर गए हुए थे। घर पर पांच बच्चे थे। जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे।

इस हादसे के बाद से धर्मेंद्र और उनकी पत्नी पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे पर पुलिस का कहना है कि मकान काफी पुराना है। उसमें लगे लोहे गाटर काफी गल चुके थे। इस कारण छज्जा गिर गया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- बिहार में पुलों के ध्वस्त होने पर पर बड़ा एक्शन,15 इंजीनियर्स सस्पेंड, ठेकेदारों का पेमेंट रोका गया

जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। वहीं, उनकी पत्नी रेहड़ी लगाकर बच्चों का पेट पालती हैं। घटना के वक्त दोनों काम पर गए थे। थाना सेक्टर-58 व सीकरी चौकी पुलिस तीनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं। पोस्टमार्टम आज शनिवार सुबह होगा।

5379487