Logo
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम ने शुक्रवार दोपहर को करवट ली। आकाश में धूल के साथ बादल छा गए, जिसके चलते धूल भरी हवा चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार बन गए।

Haryana: पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम ने शुक्रवार दोपहर को करवट ली। आकाश में धूल के साथ बादल छा गए, जिसके चलते धूल भरी हवा चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार बन गए। हालांकि अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी दर्ज की गई। बावजूद इसके मौसम दोपहर बाद सुहाना बन गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 12 प्रतिशत तथा हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। बादलों के छाने से बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

दोपहर तक गर्मी तो बाद में छाए बादलों ने दी राहत

शुक्रवार को दिन का आगाज साफ मौसम के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ मौसम का मिजाज गर्म हो गया। हवा की गति तेज होने के साथ गर्म रही। बाद में मौसम ने करवट ली। आकाश में जमा धूल के साथ बादल छा गए, जिसके साथ ही धूल भरी हवा तथा बूंदाबांदी के आसार बन गए, जिसने गर्मी से कुछ राहत दी। बादलों के छाने से बूंदाबांदी के भी आसार बने रहे, लेकिन बरसात नहीं हुई।

गर्मी के कारण तापमान में इजाफा

गर्मी के कारण दिन व रात के तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान में सात डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया, जबकि वीरवार रात का तापमान 19 डिग्री था। दिन के तापमान में भी दो डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया। जो बढ़कर 38 डिग्री पर जा पहुंचा। मौसम के गर्म हुए मिजाज का असर जनजीवन पर साफ देखने को मिल रहा था। शुक्रवार दोपहर बाद छाए बादलों ने कुछ राहत दी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि दो दिन तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा, जिससे मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। बादलवाई के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो हवा के साथ धूल भी उड़ सकती है, जिसके साथ तापमान में भी इजाफा होगा।

5379487