Logo
प्रदेश में तापमान एक बार फिर 46 डिग्री को पार गया है। 18 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली गर्म पछुवा हवा से बुधवार को जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। भीषण गर्मी तथा गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया।

Haryana: प्रदेश में तापमान एक बार फिर 46 डिग्री को पार गया है। 18 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली गर्म पछुवा हवा से बुधवार को जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। भीषण गर्मी तथा गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढोत्तरी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 11 प्रतिशत तथा हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क बना रहेगा। आंशिक बादलवाई भी देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं है।

गर्मी ने दिन का चैन तो रात की नींद भी छीनी

तापमान में इजाफा होने के चलते भीषण गर्मी ने पहले से ही दिन का चैन छीना हुआ है। अब रात की नींद भी गर्मी ने छीन ली है। दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी दो डिग्री का इजाफा हुआ। रात का तापमान 32 डिग्री तक जा पहुंचा है। भीषण गर्मी के कारण पंखे तथा कूलर भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में ओर इजाफा होने की संभावना है।

दिन निकलने के साथ सूरज उगल रहा आग

बुधवार को दिन का आगाज साफ मौसम के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ हवा भी काफी गर्म हो गई ओर सूरज भी आग उगलने लगा। दोपहर तक सड़कें तथा बाजार सुनसान हो गए। भीषण गर्मी तथा हीट वेव ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। दिन ढलने पर कुछ सड़कों पर चहल पहल दिखाई दी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि दिन के तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट आएगी। जबकि रात के तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा। किसान रात को फसलों की सिंचाई करें और खेतों को भी तैयार कर ले।

5379487