Dead Body Found in Well: रोहतक में आज यानी 18 मार्च मंगलवार को एक व्यक्ति का कुएं से शव बरामद हुआ है। मृतक चार दिन पहले यानी 14 मार्च को होली के दिन लापता हो गया था। मृतक के परिजन ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति की तलाश  शुरू कर दी थी। कुएं से शव मिलने के बारे में पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद मृतक की शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस ने ड्रोन की मदद से की थी छानबीन

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले महेंद्र के रूप में हुई है। महेंद्र की लाश महम में भैणी सुरजन गांव कुएं से मिली है। मृतक महेंद्र पिछले 4 साल से रोहतक में रह रहा था। वह पूर्व सरपंच रामनिवास के खेतों में अपने परिवार के साथ काम करता था। 14 मार्च शुक्रवार को हेली के दिन महेंद्र लापता हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने महम थाने में महेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। पिछले 4 दिन से पुलिस व्यक्ति की तलाशी में जुटी हुई थी। पुलिस ने ड्रोन की मदद से भी पूरे क्षेत्र में छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

Also Read: पानीपत में जिंदा जलाकर महिला की हत्या, आरोपी ने पहली पत्नी और भाई के साथ मिलकर किया मर्डर, बहन ने किए चौंकाने वाले खुलासे

साले की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

गांव वालों ने जब शव को कुएं में पड़ा हुआ देखा तो मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में पूर्व सरपंच रामनिवास ने बताया कि महेंद्र शराब का आदी था। उन्होंने बताया कि होली के दिन शराब के नशे में वह ट्यूबवेल के कुएं में गिर गया था। महम थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि महेंद्र के लापता होने की शिकायत 15 मार्च को उनके साले बीरबल ने दर्ज कराई थी। पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति की हत्या करके शव कुएं में फेंक दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही व्यक्ति की मौत के सही कारणों का पता लगेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Also Read: बाप ही निकला बेटे की हत्या का मास्टरमाइंड, नौकर को सुपारी देकर कटवाया बेटे का गला, पुलिस ने चित्ता बुझा जुटाए सबूत