Logo
हरियाणा के यमुनानगर में एक व्यक्ति ने महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी व्यक्ति ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली, जिसके बाद आरोपी उसे वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Yamunanagar: जठलाना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने महिला को बहला फुसला कर उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी व्यक्ति ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली, जिसके बाद आरोपी उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ करीब आठ माह तक संबंध बनाता रहा। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

प्रेम जाल में फंसाकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जठलाना थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी विजय कुमार के साथ जान पहचान हो गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। एक अक्टूबर 2023 को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो आरोपी ने उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिसे पीते ही वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

ब्लैकमेल कर 8 माह तक करता रहा दुष्कर्म

महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो के दम पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी करीब आठ माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। साथ ही पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

CH Govt hbm ad
5379487