Logo
Yamunanagar Road Accident:यमुनानगर में आज सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। दूसरी तरफ गांव वालों ने हादसे के खिलाफ रोष जताया है।

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के वक्त दोनों महिलाएं बाइक पर सवार थीं। मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने चालक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

कैसे हुआ हादसा ?

पूरा मामला यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर के संधाए गांव का है। मृतकों की पहचान 45 साल की गुरमीत कौर और 50  साल की गुरप्रीत कौर के तौर पर हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच देवरानी जेठानी का रिश्ता था। दोनों  महिलाएं शादी में खाना बनाने का काम करती थीं। आज सुबह 11 बजे दोनों महिलाएं और एक युवक बाइक पर संधाए गांव के लिए जा रहे थे।

उस दौरान पीछे आ रहे मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से तीनों घायल हो गए। हादसे क बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी को अस्पताल पहुंचाया। ऐसा कहा जा रहा है कि एक महिला की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरी महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। बाइक चालक युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Also Read: पानीपत में करंट लगने से 15 साल के बच्चे की मौत, बिजली कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप

गुस्साए ग्रामीणों ने डंपरों पर निकाला गुस्सा

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने 7-8 डंपरों के साथ जमकर तोड़फोड़ की, जिसमें कुछ चालक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों को समझाया। पुलिस ने गांव वालों को आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में ठोस कार्रवाई करेंगे। जिसके बाद ग्रामीणों शांत हो गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Also Read: अंबाला में सड़क हादसा, 3 कारों के बीच जोरदार टक्कर, अमृतसर हाईवे पर लगा लंबा जाम

5379487