Ashoknagar Crime News: मोबाइल फोन पर किसी और से बात करने के शक में शख्स ने अपनी पत्नी की साथ क्रूरता की घटना को अंजाम दिया। बुधवार की रात पत्नी को फोन पर बात करते देखा तो नाराज पति ने पत्नी का हाथ काट डाला। महिला के पैर पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। चीख सुनकर बच्चे जाग गए तो आरोपी पति फरार हो गया। मामला अशोकनगर की जगदंबा कॉलोनी का है। देहात थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

आए दिन होता था विवाद 
जानकारी के मुताबिक, बरखेड़ी गांव की मिथिलेश बाई (35) की शादी कमल अहिरवार से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। पूरा परिवार अशोकनगर की जगदंबा कॉलोनी रहता है। मिथिलेश ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से पति कमल उस पर शक करने लगा। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता है। 

सोते समय पत्नी के हाथ पर किया कुल्हाड़ी से हमला 
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को पति कमल और पत्नी मिथिलेश के बीच फिर मोबाइल पर किसी से बात करने की बात पर विवाद हुआ। दोनों के बीच कहा-सुनी के बाद कमल खाना खाकर सो गया। रात 2 बजे पति ने कुल्हाड़ी उठाई और सो रही पत्नी मिथिलेश के हाथ पर वार कर दिया। हमले में महिला का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। कमल ने तुरंत दूसरा वार मिथिलेश के पैर पर किया। महिला जोर-जोर से चीखने लगी तो बच्चे नींद से जाग गए। बच्चे उठकर आए तक तक कमल पत्नी का कटा हुआ हाथ लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मिथिलेश को अस्पताल में भर्ती करवाया। 

महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति पर दर्ज किय केस 
महिला ने पुलिस को बताया कि वो पति के सामने अपने रिश्तेदारों से मोबाइल पर बात करती थी] तब भी उसे शक होता था। इसी शक के चलते उसने हमला किया। महिला की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।