Barodia Nonagir murder case: मध्य प्रदेश में सागर जिले के बरोदिया नोनागिर गांव में चाचा-भतीजे की हत्या और युवती की आत्महत्या मामले में सियासत गर्म है। सीएम मोहन यादव और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बाद चंद्रशेखर आजाद की एंट्री हो गई। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखन 1 जून को समर्थकों संग बरोदिया नोनागिर पहुंचने का ऐलान किया है। इसी बीच पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का युवती को समझाते हुए वीडियो वायरल हो गया। जिस पर दिग्विजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

वीडियो देखें ....

 

सागर जिले के खुरई क्षेत्र में हुए इस मामले में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर राज्य की भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को गांव पहुंचकर प्रभावित परिवार से मुलाकात की। साथ ही गांव में पुलिस चौकी खोलने व मृतक के परिजनों को 8.25 लाख रुपए के आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। 

मुख्यमंत्री की इस मुलाकात पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री मोहन यादव सागर के दो दबंग भाजपा नेताओं को बड़ोदिया नोनागिर साथ ले जाकर साबित कर दिया कि भाजपा  SC/ST का शोषण करने वालों के साथ है। पीड़ित परिवार उनके सामने कैसे अपनी व्यथा सुना पाएंगे ?  

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कुछ दिन पहले अंजना अहिरवार (आत्महत्या करने वाली लड़की) व उसके काका मोहन अहिरवार को नितिन अहिरवार (अंजना के भाई) हत्या मामले में समझौते के लिए खुरई स्थित अपने निवास बुलाया था। इस दौरान उन्होंने फ़िल्मी अंदाज में पीड़ित परिवार को समझाया, लेकिन बैठने तक के लिए नहीं बोला। मुख्यमंत्री उन्हें ही साथ लेकर पहुंच रहे हैं।