Logo
Leopard Hunted Child in Barwani: मध्यप्रदेश के बड़वानी में दर्दनाक घटना हुई। घर में सो रहे 10 सााल के शिवराज को आधी रात लेपर्ड उठाकर ले गया। चीखने की आवाज सुनकर महिला (मां) उठी तो देखकर हैरान रह गई। सुबह शव से सिर गायब मिला।

Leopard Hunted Child in Barwani: मध्यप्रदेश के बड़वानी में दर्दनाक घटना हुई। घर में मां के साथ सो रहे 10 साल के बच्चे को लेपर्ड उठाकर ले गया। लेपर्ड ने बच्चे शिवराज का शिकार कर लिया। बच्चे का शव घर से 500 मीटर दूर खाई में मिला। उसका सिर गायब था। पुलिस और वन विभाग के अमले ने जांच शुरू कर दी है। मामला बड़वानी के खुरमाबाद गांव में बुधवार रात का है। बच्चे की शिकार की घटन के बाद गांव में दहशत का माहौल है। 

बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर मां उठी तो देखकर हैरान 
पुलिस के मुताबिक, खुरमाबाद गांव में झीनिया बारेला अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहता है। बारेला बुधवार को किसी काम से खरगोन गया था। रात में पत्नी रुख्माबाई दोनों बच्चों के साथ घर में सोई थी। रात 2 बजे मां को चीख सुनाई दी। उठी तो देखा कि बड़े बेटे शिवराज को तेंदुआ घसीटकर ले जा रहा है। रुख्माबाई चिल्लाई तो पड़ोसी उठकर आए और शिवराज को ढूंढने निकले लेकिन अंधेरा होने के कारण बच्चा नहीं मिला। 

लेपर्ड को पकड़ने लगाया गया पिंजरा 
गुरुवार को सुबह बच्चे की खोजबीन करते हुए परिजन और गांव के लोग जंगलों की ओर गए तो 500 मीटर दूर खाई में बच्चे का शव मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। वन विभाग ने परिजन का बयान दर्जकर पंचनामा बनाया। वन विभाग के मुताबिक, घटनास्थल के पास एक तेंदुए और उसके शावक पगमार्क मिले हैं। पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों को रात के समय सावधानी बरतने की समझाइश दी गई है।

5379487