Doctors Security in MP: मध्य प्रदेश में डॉक्टर्स खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। रविवार (9 मार्च) रात भोपाल की हमीदिया अस्पताल में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा, अस्पतालों में सुरक्षा गार्ड बढ़ाए जाएं। इस घटना में 10 से ज्यादा डॉक्टर घायल हुए हैं। 

हमीदिया मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल है, लेकिन रविवार रात 1 बजे आईसीयू वार्ड में हथियार लेस बदमाशों ने जूनियर डॉक्टरों पर हमला कर दिया। डॉक्टर्स और सुरक्षाकर्मी उनके सामने बेवस नजर आए आए। इस घटना में 10 जूनयिर डाक्टर्स, 11 कर्मचारी और तीन गार्ड को चाटें आई हैं। 3 डाक्टर्स को गंभीर चोटें हैं।  

यह हुई घटना 
उज्जैन निवासी 45 वर्षीय डॉली बाई को ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या थी। 9 मार्च को उन्हें हमीदिया अस्पताल की मेडिसिन आईसीयू में भर्ती कराया था। रविवार रात 1 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर ड्यूटी डॉक्टरों पर हमला कर दिया। हथियारों से लैस 20-25 लोगों ने डॉक्टरों और कर्मचारियों से जमकर मारपीट की। 10 से ज्यादा डॉक्टरों को गंभीर चोट आई है। 

डॉक्टरों पर हमला होते देख जब कर्मचारी और गार्ड उन्हें बचाने पहुंचे तो लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया। करीब आधे घंटे तक आईसीयू में मारपीट होती रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख ज्यादातर हमलावर वहां से फरार हो गए।

जूनियर्स डॉक्टरों की प्रमुख मांगें

  • अज्ञात लोगों के प्रवेश पर रोक लगे।
  • अवैध एम्बुलेंस परिसर से बाहर हो।
  • परिसर में सुरक्षा गार्ड्स की संख्या बढ़ाई जाए।
  • हाई मास्ट लाइट लगाई जाएं।
  • चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाकर उन पर कटीले तार लगाए जाएं।

पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं, सुरक्षा देनी चाहिए
जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप गुप्ता ने बताया कि रात 1 बजे आईसीयू में जूनियर डॉक्टरों पर एक साथ 40 से ज्यादा लोगों ने हमला किया है। हथियार लेस बदमाशों ने कर्मचारियों भी मारपीट की है। तीन डॉक्टर्स को सिर में गंभीर चोट आई है। इससे पहले भी महिला डॉक्टर की कार में तोड़फोड़ की गई थी। हमें सुरक्षा दी जानी चाहिए। इसके लिए सीएम, डिप्टी सीएम, पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख चुके हैं।


डीन बोले-गंभीर चोट नहीं 
गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन आरपी कौशल ने बताया, मरीज की मौत के बाद परिजन आईसीयू में घुस आए थे। डॉक्टरों के साथ मारपीट की। तीन डॉक्टर घायल हुए हैं। हालांकि, गंभीर चोट नहीं आई। हमने तुरंत घटना की शिकायत कोहफिजा पुलिस से की है।

वीडियो के आधार पर की जा रही पहचान
कोहेफिजा थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया, डॉक्टरों पर हमला करने वाले 7 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। घटना दो वीडियो भी सामने आए हैं। जिनमें कुछ लोग डॉक्टरों पर हमला करते दिख रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस बाकी संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है।