Bhopal News in Brief, 22 March: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।
भोपालवासियों के लिए जरूरी खबरें ; Bhopal Today Live
भोपाल में आज होगा मध्यभारत का पहला वैचारिक महाकुंभ
मध्य भारत प्रांत का पहला वैचारिक महाकुंभ शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। जिसमें 12 वैश्विक मुद्दों पर गहन चिंतन, मंथन किया जाएगा। इसमें 20 विशेषज्ञ व विशिष्ट वक्ता हिस्सा लेंगे। यह आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इसमें धर्म, ज्ञान, विज्ञान, कला, साहित्य क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इसका मकसद 2047 तक एक आत्मनिर्भर भविष्य का निर्माण " विषय पर आधारित भोपाल मंथन का उद्देश्य सनातन धर्म, मूल्यों, परंपराओं और नवाचारों के मूल दृष्टिकोण का प्रस्तुतीकरण एवं उस पर सामाजिक विमर्श स्थापित करना है।
भोपाल के 60 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती
राजधानी भोपाल 60 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती होगी। चंद्रिका नगर, फॉरच्यून ग्लोरी, तिलक नगर और आसपास सुबह 10 से 10.30 बजे तक और दोपहर 1.30 से 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक गुजराती कॉलोनी, डीके कॉटेज और आसपास बिजली कटौती होगी। सुल्तानिया इन्फ्रेंट्री रोड, विट्ठल नगर, संत आशाराम, रामानंद नगर, जानकी नगर, गुफा मंदिर, जैन मंदिर और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
इन क्षेत्रों में भी बिजली कटौती
सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक कान्हा फन सिटी, चिनार ड्रीम सिटी, कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, सौम्या व्हीकल, भैरोपुर, भोईपुरा एवं आसपास। सर्वधर्म सी सेक्टर, प्रियंका होम्स, गुड शेफर्ड, कांवेरी कॉलोनी, जेके टाउन एवं आसपास के इलाके में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सुरुचि नगर, निवेश नगर, माखनलाल यूनिवर्सिटी, ईएसआई हॉस्पिटल, झुग्गी, सोना गिरी बी सेक्टर, सतनामी नगर, इंद्रपुरी, मंदाकिनी परिसर, चमन प्लाजा, सिटी हार्ट हॉस्पिटल, निरजा नगर, छत्रसाल नगर, लेबर कॉलोनी, अजंता कॉम्पलेक्स, रविदास नगर, भारत नगर और आसपास क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।
यहां भी गुल रहेगी बिजली
वेलेंसिया, आशिमा रॉयल सिटी में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रहेगी। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक अब्बास नगर, समृद्धि परिसर, ओम नगर, राजहर्ष कॉलोनी, सस्ता भंडार एरिया एवं आसपास के क्षेत्र। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक आशिमा अनुपम सिटी एवं आसपास। दोपहर 12.30 से 3 बजे तक शिवा अपॉर्टमेंट नयापुरा, राजीव रोसरी, काजी वाजदुल कॉलोनी, ओमशिव नगर, मुंशी प्रेम कॉलोनी और आसपास क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।
यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक और होली मिलन समारोह शनिवार को आयोजित किया जाएगा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यकारिणी में विगत तीन माह में समाज में किया जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सभी पदाधिकारी अपने विचार रखेंगे होली मिलन समारोह में कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
भोपाल के कलियासोत जंगल में आग लगी
भोपाल में कलियासोत डैम किनारे जंगल में शुक्रवार देर शाम को आग लग गई। तेज हवा चलने से आग तेजी से फैल गई। जिसे बुझाने में करीब 4 घंटे लगे। शुक्रवार रात 9.30 बजे 15 दमकलों की मदद से 50 फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। कोलार फायर स्टेशन प्रभारी पंकज खरे ने बताया, पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज के पीछे झाड़ियों में यह आग लगी थी। तेज हवा चलने से आग फैलती गई। शाम सवा 5 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर माता मंदिर और कोलार फायर स्टेशन से 3 दमकलें मौके पर पहुंची। इसके बाद फतेहगढ़ और पुल बोगदा स्टेशनों से भी दमकलें बुलाई गई। दमकल और पानी के टैंकरों की मदद से आग काबू में आ गई।
भोपाल स्टेशन पार्सल ऑफिस प्लेटफार्म नंबर एक पर आएगा
भोपाल रेलवे स्टेशन का पार्सल ऑफिस जल्द ही प्लेटफार्म नंबर एक पर शिफ्ट किया जाएगा। जबलपुर मुख्यालय से आई टीम ने प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कुशाल सिंह, सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के साथ मौके का निरीक्षण किया। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक की टीम जबलपुर से भोपाल स्टेशन पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची थी। शुक्रवार को टीम ने यात्रियों से स्टेशन का फीडबैक लिया। ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन चलाकर देखी और स्टेशन पर रिफ्रेशमेंट रूम में खानपान व्यवस्था का जायजा लिया।
कर्मचारी मंच धरना प्रदर्शन कल
मध्य प्रदेश के स्थाई कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी और अंशकालीन कर्मचारी अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 मार्च को भोपाल के आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन करेंगे। मप्र कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडेय बताया, स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नियमितीकरण, पेंशन, मेडिकल, बीमा और अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। 23 मार्च को एमपी के सभी जिलों से दैनिक वेतन भोगी, स्थाईकर्मी और अंशकालीन कर्मचारी भोपाल में जुटेंगे।
अयोध्या नगर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के चुनाव कल
भोपाल के अयोध्या नगर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के त्रिवार्षिक(2025-2028) चुनाव 23 मार्च को होने हैं। सचिव राजा राम जैन ने बताया, फॉर्म प्राप्ति दिनांक 15 मार्च 2025 से और जमा 20 मार्च तक और नाम वापसी दिनांक 22 मार्च तक की जा सकेगी। फॉर्म की प्राप्ति, जमा सायंकाल 6 बजे से 8 बजे तक चुनाव दिनांक 23 मार्च समय सुबह 10 बजे से 1 बजे तक वोट डाले जाएंगे। साथ ही इसी दिन सायंकाल 6 बजे परिणाम की घोषणा की जाएगी। सभी कार्य के लिए स्थाल वाचनालय डी-सेक्टर अयोध्या नगर भोपाल रहेगा।
बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल 24-25 मार्च को होगी
बैंक कर्मचारी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मप्र के कोऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया, देशभर के 10 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी अपनी मांगों के समर्थन में 24 और 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल करेंगे।