Bhopal News in Brief, 8 February: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।
भोपालवासियों के लिए जरूरी खबरें ; Bhopal Today Live
भोपाल के 40 से अधिक क्षेत्रों में आज गुल रहेगी बिजली
राजधानी भोपाल के 40 से ज्यादा क्षेत्रों में शनिवार को बिजली गुल रहेगी। इन इलाकों में निर्माण कार्यों और रखरखाव के कार्यों के चलते शटडाउन किया जा रहा है। बाल भवनए श्यामला हिल्स, गांधी नगरए एमएलबी कॉलेजए धोबी घाट और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक बिजली गुल रहेगी। दूरदर्शन कॉलोनी श्यामला फिल्टर प्लांटए भारत भवन और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक लाइट नहीं रहेगी।
इन इलाकों में भी बिजली कटौती
शिव नगरए उडिया बस्तीए शंकर नगरए कल्याण नगरए शिव नगरए टिंबर मार्केटए छोला दशहरा मैदानए छोला मंदिरए चांदबाड़ीए शिव शक्ति नगरए प्रेम नगर और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 03 बजे तक बिजली कटौती होगी। गजाली मस्जिदए लेक व्यूए राजीव नगर लालघाटीए एनआरआई कॉलोनीए रिजवान बागए फिजा फार्म शालीमार नर्सरी ; 8 नंबरद्ध और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक बिजली गुल रहेगी। दानिश हिल्सए कान्हा कुंजए आशीर्वाद कॉलोनीए बंजारी बस्तीए गुड शेफर्ड कॉलोनीए दानिश कुंज और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक बिजली कटौती होगी।
हमीदिया में खुलेगी प्रदेश की सबसे एडवांस कैथलैब
हमीदिया अस्पताल में प्रदेश की सबसे एडवांस कैथलैब खुलेगी। इसके लिए 7 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत से नई मशीन खरीदी जाएगी। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। अगले 3 से 4 महीने में ये शुरू हो जाएगी। इस कैथलैब के बाद हमीदिया प्रदेश का दूसरा ऐसा सरकारी अस्पताल बन जाएगा जहां दो कैथ लैब होगी। अभी यह सुविधा रीवा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में है। जापानी की एक कंपनी नई कैथलैब के लिए उपकरणों की सप्लाई करेगी। उपकरण आने के बाद हमीदिया अस्पताल ब्लॉक-1 नई बिल्डिंग में कैथलैब में मशीनों के इंस्टॉलेशन का काम शुरू होगा। प्रक्रिया में 3 से 4 महीने का समय लग जाएगा।
वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन
रेलवे प्रशासन ने 20911/20912 इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नर्मदापुरम स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने के कारण इसके भोपाल एवं इटारसी स्टेशन के समय में संशोधन किया है। 10 फरवरी 2025 से प्रभावी होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इटारसी जंक्शन पर 20911 वंदे भारत एक्सप्रेस अब 10:45 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि 20912 वंदे भारत एक्सप्रेस इटारसी में शाम 6:00 बजे आएगी और 6:05 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार 20912 वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल में रात 8.38 बजे आएगी और 8.43 बजे रवाना होगी।
इसे भी पढ़ें: News in Brief, 8 February: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
ट्रिपलआईटी का तृतीय दीक्षांत आज
भोपाल के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपलआईटी) का तीसरा दीक्षांत समारोह 8 फरवरी को होगा। दीक्षांत में 2024 बैच के 168 बीटेक छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। समारोह की खास बात यह है कि छात्रों को ब्लॉकचेन तकनीक के माध्यम से डिजिटल डिग्री दी जाएगी, जिससे उनकी प्रमाणित कॉपी हमेशा सुरक्षित रहेगी और वे दुनिया में कहीं भी इसका उपयोग कर सकेंगे।समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मैनिट के निदेशक प्रो. करुणेश कुमार शुक्ला और ट्रिपलआईटी वड़ोदरा के निदेशक प्रो. धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे।
यंग थिंकर्स फोरम का कुंभ पर व्याख्यान आज
यंग थिंकर्स फोरम 8 फरवरी को न्यू मार्केट स्थित स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में ‘कुंभ की परंपरा व महत्त्व’ पर व्याख्यान आयोजित कर रहा है। शाम 4 बजे प्रारंभ होने वाले इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर के निदेशक प्रो. रमाकांत पाण्डेय हैं। यंग थिंकर्स फोरम के निदेशक आशुतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रो. रमाकांत पाण्डेय कुंभ के उद्गम, इतिहास, खगोल विज्ञान और तत्त्वज्ञान जैसे विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
जनजातीय साहित्य महोत्सव 11 और 12 फरवरी को
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय 11 और 12 फरवरी को जनजातीय साहित्य महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इस विशेष महोत्सव में देशभर से आदिवासी विद्वान, लेखक एवं शोधकर्ता भाग लेंगे। चार से अधिक सत्रों में विभिन्न विषयों पर परिचर्चा करेंगे एवं अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त महोत्सव के प्रमुख आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर लोक नृत्य और गीतों की विशेष प्रस्तुतियां होंगी। राजस्थानी लोक नृत्य दल कालबेलिया, चकरी जैसे प्रसिद्ध राजस्थानी नृत्य एवं लोकगीत प्रस्तुत करेगा। बुंदेली लोक नृत्य दल (छतरपुर) बुंदेली लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
नर्मदा जयंती महोत्सव 9 फरवरी को होगा
नार्मदीय ब्राह्मण समाज 9 फरवरी को नर्मदा जयंती महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर कलश यात्रा, नर्मदा पूजन तथा मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष गणेश पाराशर ने बताया कि शिल्पी सोसायटी स्थित मारुतिनंदन हुनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामेश्वर शर्मा होंगे तथा पार्षद ज्योति मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
गुफा मंदिर में उपनयन संस्कार महोत्सव 14 को
भोपाल के रामानंद आश्रम गुफा मंदिर धाम पर सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन 14 फरवरी को किया जाएगा। इसके पहले तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 12 फरवरी से होगी। इसमें अनेक बटुकों का उपनयन किया जाएगा। 12 जनवरी को पंचांग पूजन के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। 13 फरवरी को पीठ पूजन सहित अन्य कर्मकांड होंगे। 14 फरवरी को उपनयन संस्कार किया जाएगा। कार्यक्रम महंत रामप्रवेशदास के सान्निध्य में होगा।
बीपीएल पोर्टल 14 फरवरी तक रहेगा बंद
समग्र और बीपीएल संबंधित काम करने हैं तो अभी निपटा लें। 14 फरवरी तक के लिए समग्र, बीपीएल, एपीआई, एसपीआर जैसी एमपीएसईडीसी द्वारा संचालित एप्लीकेशंस पर काम नहीं होगा। नए सर्वर इंफ्रा एसडीसी 2.0 पर इस माइग्रेट किया जा रहा है। सात दिन इसकी प्रक्रिया चलेगी। बताया जा रह है कि नए सर्वर पर माइग्रेशन से समग्र एप्लीकेशन की दक्षता और कार्यक्षमता में सुधार होगा। बेहतर सेवाएं मिलेगी। एमपीएसईडीसी के प्रबंधक संचालक आशीष वशिष्ठ ने कलेक्टर को इसके लिए पत्र लिखकर सूचित किया है।