MP News: भोपाल स्टेशन पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार दुबे ने प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित खानपान इकाई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक कैटरिंग स्टॉल पर अनियमितता पाई गईं। स्टैंडर्ड चाय निर्धारित दर से अधिक दर पर बेची जा रही थी, यात्रियों के लिए शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराने हेतु 139 नंबर दर्शनीय और निर्धारित स्थान पर प्रदर्शित नहीं था, पेटीज और समोसा-कचोरी को खुली अवस्था में बेचते हुए पाया गया।

5000 का अर्थ दंड
अनियमितताओं के चलते संबंधित स्टाल पर रु 5000 का अर्थ दंड किया गया। साथ ही सभी कमियों को दूर करने के लिए लाइसेंसी के प्रतिनिधि कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। और समय समय पर खानपान स्टॉल जांच हेतु रेल कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

यात्रियों से अपील 
स्टेशन परिसर को साफ सुथरा एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए यात्रियों से अपील की गई। रेल प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहयोग करें।  एवं कचरा निर्धारित स्थान पर रखी डस्टबिन में ही डालें। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। रेल परिसर में यात्रियों को स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराने हेतु रेल प्रशासन सदैव तत्पर है।

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक आर.के. मिश्रा, उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) जावेद अंसारी, मंडल वाणिज्य निरीक्षक भोपाल श्री विनोद वर्मा और खानपान निरीक्षक श्री हेमराज मीणा उपस्थित रहे।