Vegetable Market: दाल और सब्जी की बढ़ी हुई कीमतों से लोग परेशान हैं। थोक मंडी में आलू-प्याज की कीमतों में कमी आई है, रिटेल में दाम लगभग वही हैं। भोपाल के विभिन्न हाट बाजारों में आज भी प्याज 35 से 50 रुपए और आलू 30 से 40 रुपए बिकती है। जबकि, थोक मंडी में इनके दाम 15 से 20 रुपए किलो हैं।  

इसलिए घटे प्याज के दाम 
करोंद सब्जी मंडी में बुधवार को प्याज 15 से 30 रुपए किलो बिकी। जबकि, दो दिन पहले तक इसके दाम 30 से 36 रुपए किलो थे। सब्जी व्यापारियों ने बताया कि महाराष्ट्र से प्याज की आवक शुरू हो गई है। इस कारण इसकी कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रह है। बुधवार को साप्तहिक हाट बाजारों में प्याज 30 से 50 रुपए किलो बिकी है।

MP Vegetable Price

पुणे से नई प्याज की आवक
करोंद सब्जी मंडी में आलू-प्याज के थोक कारोबारी जावेद अब्दुल रकीब के मुताबिक, मंडी में पुरानी प्याज के साथ अब नई प्याज की आवक भी शुरू हो गई है। नई प्याज महाराष्ट्र के पुणे से आने लगी है। मंडी में नई और पुरानी प्याज के 800 से 1 हजार कट्टे रोजाना उतर रहे हैं। 

प्याज 15 से 25 रुपए किलो
बाजार में पुरानी प्याज क्वालिटीनुसार 15 से 30 रुपए किलो और नई प्याज 15 से 25 रुपए किलो बिक रही है। जावेद अब्दुल रकीब ने बताया, आने वाले समय में नई प्याज की आवक बढ़ेगी और इसके दाम और घट जाएंगे। 

Bhopal vegetable Market

आलू 15 से 22 रुपए किलो 
मंडी में यूपी से आलू की 18 से 20 गाड़ी रोजाना बंपर आवक हो रही है। जिस कारण आलू 15 से 22 रुपए किलो बिक रहा है। हालांकि, रिटेल में आलू अब भी 30 से 40 रुपए किला बिक रहा है। आलू के थोक विक्रेता मो. वसीम ने बताया, मंडी में हाईब्रिड आलू 18 से 19 रुपए किलो किलो, 3795 किस्म का आलू 20 से 22 रुपए किलो और लाखन आलू (लाल आलू) 25 से 26 रुपए किलो के थोक भाव पर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में क्यों आसमान छू रहे सब्जियों के दाम: आलू, टमाटर और प्याज के भाव कब होंगे कम, जानें सबकुछ

सरकार बेच रही सस्ती प्याज
नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनसीसीएफ) द्वारा भोपाल इंदौर में सस्ते दाम प्याज बेची जा रही है। शाखा प्रबंधक अपर्णा सिंह ने बताया कि अन्य शहरों में जल्द सस्ता प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि, आम जनता को महंगाई से राहत मिल सके। अरेरा हिल्स, 10 नंबर मार्केट और एमपी नगर सहित भोपाल में 5 जगह सस्ते प्याज के स्टॉल लगाए गए हैं।