Logo
मध्यप्रदेश के सीहोर में अजीब मामला सामने आया है। इछावर श्मशान घाट में मुर्दे की जगह किसी ने बाइक का अंतिम संस्कार कर दिया। आग से बाइक जलकर खाक हो गई। हैरान करने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sehore News: सीहोर के इछावर में अजीबो-गरीब घटना हुई। श्मशान घाट में मुर्दे की जगह किसी ने बाइक का अंतिम संस्कार कर दिया। श्मशान घाट में खड़ी बाइक पर लकड़ी-कंडे लगाकर किसी ने आग लगा दी। आग से बाइक पूरी जलकर खाक हो गई। हैरान करने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाइक किसकी है? गाड़ी में आग किसने लगाई? फिलहाल अभी तक इसका पता नहीं चल पाया।

लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
इछावर के दिवाडिया रोड स्थित श्मशान पर पर बाइक को आग लगाई गई। जहां मुर्दों को जलाया जाता है, उसी जगह पर लकड़ी-कंडे लगाकर बाइक को जलाया गया। घटना की जानकारी जैसे ही इलाके में फैली तो लोग बड़ी संख्या में श्मशान घाट पहुंचे। गुरुवार सुबह श्मशान घाट ने जली हुई बाइक का लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाइक किसकी है? आग क्यों लगाई गई? फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है। 

cremation with tarpaulin

दुखद तस्वीर: तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार 
इधर बारिश के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार करने में लोगों को परेशानी हो रही है। बीना के कंजिया में चार दिन पहले तिरपाल तानकर खुले में अंतिम संस्कार करना पड़ा था। इसका वीडियो भी सामने आया था। इससे पहले भिंड के मानपुर में भी बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार तिरपाल तानकर करना पड़ा था। अशोकनगर के बरोदिया में तिरपाल की आड़ में शव का अंतिम संस्कार किया था। बेरखेड़ी माफी में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को अंतिम संस्कार के लिए 20 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद ही अंतिम संस्कार हो पाया। 

5379487