BJP Leader murder in Indore : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शनिवार को भाजपा नेता मोनू कल्याणे (Monu kalyane) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के काफी करीब थे। माेनू कल्याणे (Monu kalyane) की हत्या के बाद से क्षेत्र में तनाव का महौल है। पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने विरोध-प्रदर्शन व आरोपियों घर तोड़फाेड़ की। 
 

इंदौर में भाजपा नेता की हत्या

एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया कि मोनू कल्याणे (Monu kalyane) रविवार शाम 5 बजे भगवा रैली निकालने वाला था। इसके लिए बैनर-पोस्टर लगाए जा रहे थे। देर रात मोनू भी टीम के साथ बैनर-पोस्टर लगावा रहा था। तभी एमजी रोड क्षेत्र में अलसुबह 3 बजे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। 

घर के बाहर मौजूद पुलिस।


चिमनबाग क्षेत्र में घटना
भाजपा नेता मोनू कल्याणे (Monu kalyane) की हत्या इंदौर के चिमनबाग क्षेत्र में हुई है। वह यहां भाई और दोस्तों के साथ पोस्टर बैनर लगावा रहे थे।तभी पीयूष और अर्जुन नाम के बदमाश बाइक से पहुंचे और मोनू से रैली का समय पूछा। बोले-कितने लड़के लेकर आना है? माेनू जवाब दे पाता उससे पहले ही पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल से मोनू पर फायर कर दिया। फिर हवा में फायरिंग करते हुए दोनों लोग भाग गए। मोनू जमीन में गिर गया।  उसे सीने और हाथ में गोली लगी है। वारदात के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  

इंदौर में भाजपा नेता की हत्या के बाद तोड़फोड़।

 
भगवा यात्रा भी निकालने वाले थे
मोनू कल्याणे (Monu kalyane) ऊषा फाटक के पास रहते थे। वह लंबे समय से भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे थे। देर रात तक पोस्टर बैनर लगवाने के बाद रविवार को शहर के अन्य क्षेत्रों में भगवा यात्रा निकालने वाले थे। कार्यक्रम को लेकर उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को ही चर्चा की थी।

पीयूष और अर्जुन के खिलाफ एफआईआर 
मोनू कल्याणे को गोली लगने की सूचना पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी अस्पताल पहुंचे और पुलिस से चर्चा कर आरोपियों के बारे पूछा। पुलिस ने बताया कि मामले में पीयूष और अर्जुन नाम के बदमाशों का नाम आया है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश की जार ही है। गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की है।  

समर्थकों ने जारी किया वीडियो 
मोनू भाजपा युवा मोर्चा में नगर उपाध्यक्ष थे। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी हत्या से पार्टी पदाधिकारियों में खासा आक्रोश है। मोनू के समर्थकों ने एक वीडियो जारी कर उसमें लिखा है कि बदला अभी बांकी है। इससे पहले उन्होंने आरोपियों के घर तोड़फोड़ भी की है। 

रात में ही घर पहुंचे आकाश 
मोनू की हत्या की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय समर्थकों के साथ रात में ही उनके घर पहुंचे। मोनू ने पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक गोलू शुक्ला के चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी।