Logo
Currency found in Excavation: MP के आगर-मालवा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तालाब के गहरीकरण के लिए हो रही खुदाई में लाखों के नोट मिले हैं। 500-500 की 15 गड्डियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Currency found in Excavation: तालाब की सफाई और गहरीकरण के लिए की जा रही खुदाई में लाखों के नोट मिले हैं। 500-500 नोट की 15 गड्डियां मिलने के बाद सब हैरान हो गए। नगरपालिका ने झाड़ियों से मिले गले हुए नोटों की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और नोटों को अपने कब्जे में लिया है। घटना आगर-मालवा के मोती सागर तालाब की है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

बच्चों ने मजदूरों को दी जानकारी 
पिछले कई दिनों से आगर नगर पालिका मोतीसागर के सौंदर्यीकरण और गहरीकरण का काम कर रही है। बुधवार को खुदाई के दौरान तालाब के नाव घाट पर झाड़ियां हटाई जा रही थीं। बकरी चरा रहे कुछ बच्चों को सबसे पहले नोट दिखाई दिए। बच्चों ने काम कर रहे मजदूरों को जानकारी दी। मजदूरों ने 500-500 रुपए के नोट मिलने की सूचना नगरपालिका को दी। इसके बाद आगर नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस गले नोटों को जब्त कर थाने लेकर आई है। 

पानी के कारण भीग गए नोट 
बता दें क सभी नोट पानी के कारण भीग गए हैं। मामले में नगर पालिका के अध्यक्ष नीलेश पटेल ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। नोट की 12 से 15 गड्डियां है। संभवतः कोई यह नोट यहां पर छिपा कर गया होगा। फिलहाल, पुलिस ने नोट जब्त कर लिया है। सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस को भेजा गया है, नोट जब्त कर जांच की जा रही है। 500-500 गड्डियों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये 5 से 7 लाख रुपए होने चाहिए। माना जा रहा है कि नोटबंदी के दौरान बैंक में जमा नहीं होने पर ही किसी ने इन नोटों को यहां फेंका होगा। 

5379487