Indore Crime News: तेरी छोटी बहन से तो शादी करूंगा और तुझे भी पत्नी बनाकर रख लूंगा। हमारे धर्म में यह सब जायज है। मेरे पास तेरी छोटी बहन के अश्लील फोटो हैं। इन्हें वायरल कर दूंगा तो तेरी बहन कहीं भी मुंह नहीं दिखा पाएगी। यह बात नरसिंहपुर के इरफान खान ने इंदौर में सड़क पर हुए एक विवाद के दौरान कही। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामले में केस दर्ज कर लिया है।

हिंदू संगठनों ने की मदद
इसके बाद इरफान दोनों बहनों के घर के आसपास चक्कर काटने लगा। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों से मदद मांगी। यहां से हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता ने छात्रा के साथ जाकर भंवरकुआ थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

क्या है मामला
इंदौर के भंवरकुआ थाने के टीआई राजकुमार यादव ने बताया कि शिकायत करने वाली छात्रा(24 वर्षीय) और उसकी छोटी बहन इंदौर में पढ़ाई कर रही हैं। दोनों ही नरसिंहपुर की रहने वाली हैं। उनके ही शहर का इरफान खान भी यहां पर है। वह पीड़िता की छोटी बहन का स्कूल का दोस्त है। वह इंदौर में उसे परेशान कर रहा था। बड़ी बहन ने कुछ दिन पहले इरफान को छोटी बहन से दूर रहने की हिदायत दी। इस बात पर इरफान ने बड़ी बहन से सड़क पर ही विवाद किया।

इरफान की तलाश जारी
विवाद के दौरान उसने कहा कि मैं तुम दोनों से शादी करूंगा और तेरी छोटी बहन की अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इरफान की तलाश की जा रही है।