Aaj MP Weather Today Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ने लगी है। बादल के छटते ही जहां दिन में लोगों ने राहत महसूस की। वहीं, रात में कड़ाके की ठंड पड़  रही है। मंगलवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के भी नीचे पहुंच गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान खजुराहो में दर्ज हुआ। 5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। सबसे बड़ी बात यह है कि मध्य प्रदेश में यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान खरगोन में 29.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

इन जिलों में रहा सबसे कम पारा
मंगलवार को ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों और खजुराहो, रीवा, नौगांव सहित कई जिलों में तापमान काफी नीचे पहुंच गया। खजुराहो सबसे ठंडा रहा। जबकि शहडोल के कल्याणपुर में 5.3, छतरपुर के बिजावर में 5.4, रीवा में 5.6 और सिंगरौली के देवरा में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान में भी गिरावट
वहीं अधिकतम तापमान में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पांच सबसे कम अधिकतम तापमान वाले स्थान में खजुराहो में 17.4 डिग्री, दतिया में 18.7, ग्वालियर में 19.5, रीवा में 21.02, पृथ्वीपुर और नौगांव में 21.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

20 जनवरी के बाद बढ़ेगी ठंड
MD भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इसका असर प्रदेश में कम होगा, लेकिन बर्फीली हवाएं ठंडक बढ़ाएंगी। 20 जनवरी के बाद रातें और ठंडी हो जाएंगी। ठंडी हवाओं का सबसे ज्यादा असर ग्वालियर, छतरपुर, दतिया, रीवा, भिंड, सीधी में देखने को मिल रहा है।

ठंड की होगी वापसी
मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है। रीवा संभाग के जिलों में और पन्ना जिले में घना कोहरा छाए रह सकता है। वहीं, कई स्थानों में अति घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। चंबल संभाग के जिलों के अलावा शिवपुरी, छतरपुर, ग्वालियर, टीकमगढ़, दतिया, और निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर अति घना कोहरा छाए रह सकता है।  मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम कुछ इसी तरह ही बना रह सकता है।