MP News: सागर जिले के बीना में डॉक्टर दंपती का घर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी किसी को नहीं थी। मृतक दंपति का बेटा पटना में एमबीबीएस कर रहा था। शनिवार सुबह घर लौटकर आया तो देखकर सन्न रह गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

बीना के खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में डॉ. बलवीर कैथोरिया और पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया का शनिवार सुबह शव मिला। डॉ. बलवीर कैथोरिया बीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरवाई में पदस्थ थे वहीं उनकी पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया बीना के सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ थी। 

एफएसएल टीम मौके पर पहुंची
डॉक्टर की पंखे से लटकते शव मिला है वहीं पत्नी को पलंग पर मृत अवस्था में पाया गया है। डॉक्टर दंपति का बेटा पटना से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। घर आया तो देखा कि माता पिता दोनो मृत अवस्था में पड़े हैं। इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। घटना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

कर्ज की बात आई सामने
डॉक्टर दंपति की मौत का कारण कर्ज बताया जा रहा। जानकारी के अनुसार कर्ज से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार घर में सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में कर्जदारों से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है।

पुलिस ने बताया
बीना थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि घटना स्थल से सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है। जिसमें कर्जदारों से परेशान होकर जान देने की बात की गई है। इस घटना की जांच की जा रही है।